{"_id":"6687127c01e078d2b05476f2a3ae154d","slug":"five-new-volvo-for-doon-to-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून से चंडीगढ़ का सफर आसान, दिन में 5 वॉल्वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून से चंडीगढ़ का सफर आसान, दिन में 5 वॉल्वो
चांद मोहम्मद / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरामदायक सफर करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। वीआईपी रूट माने जाने वाले चंडीगढ़ रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की दिन में पांच वॉल्वो बसें चलेंगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार निगम प्रबंधन को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) से शुक्रवार को एनओसी मिल जाएगी। निगम प्रबंधन परमिट संबंधी सभी प्रक्रिया पहले ही पूर्ण कर चुका है। शनिवार से बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। निगम ने इसके लिए टाइम टेबल भी तैयार कर लिया है, हालांकि अभी किराया तय होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की लगभग 50-60 साधारण बसों का रोजाना संचालन होता है। बसों में हजारों की संख्या में यात्री सफर करते है। काफी समय से लोग निगम प्रबंधन से इस रूट पर वॉल्वो बस चलाने की डिमांड कर रहे थे। इस पर सर्वे कराकर निगम प्रबंधन ने रूट पर वॉल्वो चलाने का निर्णय लिया, लेकिन चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) से एनओसी न मिलने के कारण संचालन शुरू होने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
निगम अफसरों की चंडीगढ़ की भागदौड़ के बाद सीटीयू एनओसी देने को तैयार हो गया है। सूत्रों के अनुसार निगम प्रबंधन को आज सीटीयू से एनओसी मिल जाएगी। एनओसी मिलने के बाद शनिवार से बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। निगम ने बसों के परमिट आदि की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली थी। निगम ने चंडीगढ़ के लिए चलने वाली वॉल्वो का यात्रियों की संख्या के हिसाब से टाइम टेबल भी बना लिया है।
यह रहेगा टाइम टेबल
दून से चंडीगढ़ - चंडीगढ़ से दून
सुबह 6:30 - रात 02 बजे
सुबह 7:30 - सुबह 7:10 बजे
दोपहर 12:00 - दोपहर 12:00 बजे
शाम 6:00 - दोपहर 2:25 बजे
शाम 8:30 - शाम 6:10 बजे
500 रुपये हो सकता है किराया
दून से चंडीगढ़ तक का किराया अभी तक निगम ने तय नहीं किया। लेकिन, सूत्रों की मानें तो निगमप्रति यात्री 500 रुपये के आसपास किराया तय कर सकता है।
यूनियन ने की प्रशंसा
निगम के अफसरों के इस कार्य की रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सराहना की है। महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो चलने से निगम को अच्छी आय प्राप्त होगी।
चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो चलाने की प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है। सीटीयू से एनओसी लेने के लिए वहां के अफसरों से वार्ता चल रही है। जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद है। एनओसी मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। किराया तय किया जाना अभी बाकी है।
- दीपक जैन, उत्तराखंड परिवहन निगम