फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first dengue patient of the season was found admitted in Doon Hospital Uttarakhand News in hindi

Dehradun: डेंगू के मरीज मिलना शुरू, बिजनौर की रहने वाली महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दून अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Jun 2024 11:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 11:40 AM IST
सार

डेंगू पॉजिटिव महिला बिजनौर की रहने वाली है। डेंगू संदिग्ध होने पर दून अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इस सीजन की यह पहली डेंगू पॉजिटिव मरीज हैं।

विज्ञापन
first dengue patient of the season was found admitted in Doon Hospital Uttarakhand News in hindi
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

जून का महीना चल रहा है और प्री मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश अभी ढंग से शुरू नहीं हो पाई लेकिन डेंगू मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। सोमवार को दून अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज (45) की डेंगू एनएस1 एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


मरीज की हालत सामान्य है अभी प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इस सीजन की यह पहली डेंगू पॉजिटिव मरीज हैं। तीन दिन पहले अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित की गई थी कि दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें से महिला मरीज डेंगू एनएस1 एलाइजा पॉजिटिव आई है और पुरुष मरीज की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन


डेंगू पॉजिटिव महिला बिजनौर की रहने वाली है। डेंगू संदिग्ध होने पर दून अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर व डेंगू नोडल डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि अस्पताल में महिला मरीज की हालत सामान्य है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए जलभराव न होने दें

डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि बारिश अभी शुरू नहीं हुई है और डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में या घर के आसपास जलभराव ना होने दें। इससे डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा कम होगा। डेंगू के लक्षण लगने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

 

लक्षण

- पेट दर्द

- लगातार उल्टी होना

- मसूड़ों या नाक से खून आना

- पेशाब या उल्टी में खून आना

- सांस लेने में दिक्कत होना

- थकान महसूस होना

- चिड़चिड़ापन या बेचैनी होना

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट पर सख्ती, चौपहिया वाहनों के लिए भी ये निर्देश

डेंगू से बचाव

- घरों में मच्छरदानी का प्रयोग करें।

- अपने घर के दरवाजे या खिड़कियां बंद रखें।

- घर या आसपास पानी जमा न होने दें।

- कूलर का पानी बदलते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed