ऋषिकेश: दुकानदार पर सरेआम युवक ने की फायरिंग, सर के आर-पार निकल गई गोली, एम्स में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हाट में फुटवियर की दुकान लगाने वाले एक फुटकर व्यापारी को सरेआम अज्ञात युवक ने गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्स में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 दिन के भीतर ही दूसरे गोलीकांड के बाद से शहर सहम गया है।
जानकारी के मुताबिक आईडीपीएल हाट में 26 वर्षीय रवि पुत्र सूरज निवासी मनसा देवी फाटक फुटवियर की दुकान लगाता है। रोज की तरह वह दुकान पर अपने पिता के साथ ग्राहकों को सामान दिखा रहा था। रात करीब आठ बजे एक अज्ञात युवक ने रवि पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया
इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी में दुकानें उठ गईं। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाल रितेश शाह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और युवक को एम्स ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल के मुताबिक युवक गोली युवक की गर्दन के पिछले हिस्से पर लगकर पार हो गई है। मृतक के परिजनों ने हरिद्वार ज्वालापुर निवासी एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। युवक के पिता सूरज के मुताबिक वह आरोपी युवक को पहचानते हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना के वक्त मृतक के मौसा सीताराम पुत्र कल्लू भी मौजूद थे।