फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing in roorkee jail

इस जेल में कैदियों को मिलते हैं ड्राईफ्रूट

Thu, 07 Aug 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 07 Aug 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
firing in roorkee jail

कुख्यात बदमाशों द्वारा जेल से आपराधिक गिरोह संचालित किए जाने की बात अक्सर सामने आती है। कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के आरोप भी जब-तब लगते रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को उत्तराखंड के रुड़की की जेल परिसर में हुए गैंगवार के बाद एक बार फिर ये सवाल उठने लगे थे। देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उप कारागार में छापा मारा तो अंदर का सच सामने आ गया।
विज्ञापन


पता चला कि जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी को अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। वह जेल में ड्राईफ्रूट के साथ कूलर की हवा भी खाता है।

बैरक से बरामद हुआ सामान

firing in roorkee jail

छापे में शामिल अधिकारियों की मानें तो दोघट बागपत निवासी कुख्यात को सुनील राठी को अन्य बंदियों की अपेक्षा ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं।

छापे के दौरान उसकी बैरक में कूलर रखा मिला था। डाईफ्रूट, फल और खाने-पीने के अन्य सामान के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों का वह सामान भी बरामद हुआ जो जेल मैन्युअल के अनुरूप नहीं था।

अधिकारी छापे के दौरान वहां के हालात देखकर भौचक्के रह गए। एसएसपी ने जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से इस बात पर नाराजगी भी जताई।

एसएसपी ने की कुख्यात कैदी को सुविधाएं देने की पुष्टि

firing in roorkee jail

हालांकि जेलर राकेश वर्मा ने जांच के दौरान जेल मैन्युअल के विपरीत कोई भी सामान बरामद नहीं होने का दावा किया है।

लेकिन एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने सुनील राठी को अतिरिक्त सुविधाएं देने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी बातों को जांच में शामिल किया जाएगा और शासन को रिपोर्ट भेजी गई।

गौरतलब है कि गोलीबारी के दौरान हमलावरों के निशाने पर रहे चीनू पंडित ने भी मंगलवार शाम को आरोप लगाया था कि सुनील राठी को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed