उत्तराखंड विधानसभा की कैंटीन में भड़की आग, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विधानसभा की कैंटीन में सोमवार को गैस सिलेंडर का पाइप फटने के चलते आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि आग को बढ़ने नहीं दिया गया। यदि सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विधानसभा की कैंटीन में सोमवार दस बजे के करीब सिलेंडर का पाइप फट गया। इससे सिलेंडर में आग लग गई। कैंटीन के सिलेंडर में आग की खबर से वहां हड़कंप मच गया। आग भड़कने पाती इससे पहले ही विधानसभा और कैंटीन कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से आग को बुझा दिया गया।
फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर सिलेंडर को किया ठंडा
इधर दमकल विभाग को सूचना दी जा चुकी थी जिसकी वजह से दमकल कर्मचारी भी आ गए। उन्होंने पानी डालकर सिलेंडर को ठंडा किया। घटनास्थल के पास दो अन्य सिलेंडर रखे हुए थे, जिन्हें दमकल कर्मचारियों ने बाहर निकाला।
जिला अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगई ने बताया कि सिलेंडर का पाइप फटने से आग लगी थी, लेकिन समय रहते उसे बुझा दिया गया।