फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR lodged for harassing a woman doctor for dowry Dehradun news

Dehradun: महिला डॉक्टर को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर प्राथमिकी दर्ज, मारपीट के बाद घर से निकाला

Thu, 26 Feb 2026 01:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Feb 2026 01:30 PM IST
सार

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर बार-बार अपमानित किए जाने का आरोप महिला डॉक्टर ने लगाया है।

विज्ञापन
FIR lodged for harassing a woman doctor for dowry Dehradun news
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के तुरंत बाद से ही उसे कम दहेज लाने पर परेशान किया जाता था।

विज्ञापन

दून की महिला चिकित्सक ने बताया कि उनकी शादी सहारनपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें दहेज को लेकर बार-बार अपमानित किया जाता था और घर बनाने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाता था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  डांस पार्टी, गरमाई सियासत, चैंपियन के आरोपों पर बोले गणेश गोदियाल, महेंद्र भट्ट के पास बेहतर जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ कई बार मारपीट की गई। इसके बाद घर से निकाल दिया गया। उनकी शिकायत पर बुधवार को रायपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी गिरिश नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मा.सि.रि.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed