फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy over dance party Ganesh Godiyal responds to allegations by Pranav Champion and Mahendra Bhatt

Uttarakhand: डांस पार्टी, गरमाई सियासत, चैंपियन के आरोपों पर बोले गणेश गोदियाल, महेंद्र भट्ट के पास बेहतर जवाब

Thu, 26 Feb 2026 08:19 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Feb 2026 08:19 AM IST
सार

डांस पार्टी को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के आरोपों पर  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट के पास इसका बेहतर जवाब है।

विज्ञापन
Controversy over dance party Ganesh Godiyal responds to allegations by Pranav Champion and Mahendra Bhatt
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर आरोप लगाए। जिस पर गोदियाल ने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाया कि 2002 में गोदियाल मुंबई के एक डांस क्लब में लेकर गए थे लेकिन चैंपियन जिस डांस पार्टी की बात कह रहे हैं, उसमें तो भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी थे। मेरे से ज्यादा बेहतर भट्ट ही चैंपियन के आरोपों का जवाब दे सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाए। जिसमें गोदियाल पर 2002 में मुंबई में डांस क्लब में ले जाने व हरक सिंह रावत को लेकर जैनी प्रकरण का जिक्र किया।
विज्ञापन


चैंपियन पर पलटवार करते हुए गोदियाल ने कहा 2002-03 में महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव था, जिसमें भाजपा व कांग्रेस विधायकों की ड्यूटी लगी थी। एक ही हवाई जहाज से सभी लोग मुंबई गए। एयरपोर्ट पर दोनाें दलों के विधायकों ने मेरे से दावत देने की बात कही। इस पर मैंने कहा कि मेरे घर पर आईए पार्टी दूंगा लेकिन कई भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने घर से बाहर दावत देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने अपने घर के नजदीकी रेस्टोरेंट में पार्टी का आयोजन रखा। खाने की शुरूआत हुई तो चैंपियन ने बोले मजा नहीं आया, मुंबई आए हैं तो नाच गाना होना चाहिए। मेरे एक मित्र ने रेस्टोरेंट के बजाय दूसरे क्लब में व्यवस्था की। जहां महिला व पुरुष डांस कर रहे थे। कुछ विधायक ऐसे थे, जो डांस फ्लोर तक गए। इसमें कोई अनैतिकता नहीं थी। लेकिन 24 साल बाद चैंपियन ने मेरे ऊपर आरोप लगाए, इस दावत के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी गवाह हैं। 

Trending Videos

विद्वेष की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य है। हमारे राज्य में जातीय, धार्मिक, भाषाई, क्षेत्रीय व सांस्कृतिक आदि किसी भी विद्वेष के लिए कोई स्थान नहीं है। यदि विद्वेष की राजनीति आगे बढ़ेगी तो यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उत्तराखंड की राजनीति के अपने तरीके के किरदार हैं। हमें अपने आपको उनके कुछ उटपटांग खासियतों के साथ समायोजित होना सीखना पड़ेगा। अनुभव के आधार पर मैं सभी को सावधान करना चाहता हूं कि हम विद्वेषपूर्ण के बजाय स्वस्थ, परिश्रम आधारित प्रतिस्पर्धी राजनीति को अपनाएं और आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति

चैंपियन को पता नहीं होता क्या बोलना है : हरक
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी चैंपियन के आरोपों पर पलटवार किया। कहा, मैं ही जानता हूं कि 2007 से 2012 में चैंपियन को किस तरह से झेला है। नेतागिरि शिव की बारात की तरह है, जहां अलग-अलग तरह के लोग होते हैं। 2012 में जैनी प्रकरण के बाद मैं सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीता। यदि मैंने कोई गलती की होती तो प्रदेश की जनता मुझे चुनाव नहीं जिताती। समाज कभी चैंपियन को गंभीरता से नहीं लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed