{"_id":"9e1298433611794988e085dc0b942203","slug":"fine-on-district-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम पर 15 हजार रुपए का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम पर 15 हजार रुपए का जुर्माना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Nov 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सूचना आयोग ने जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। सैयद मौहल्ले में वक्फ की संपत्ति पर अतिक्रमण के मामले में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून को राज्य सूचना आयोग की सख्त कार्यवाही का सामना करना पड़ा है। इस लिए आयोग ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
पढ़ें, प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती
विज्ञापन
कौलागढ़ निवासी प्रमोद कुमार डोभाल ने जिलाधिकारी कार्यालय से सैयद मौहल्ले मे वक्फ की संपत्ति पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाने को लेकर की गई कार्यवाही का विवरण मांगा था। वक्फ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने करीब एक साल पहले जिलाधिकारी कार्यालय को इस अवैध निर्माण को हटाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
कोई जानकारी नहीं दी
इसी को आधार बनाकर सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई थी। जिलाधिकारी कार्यालय ने इस मामले में कोई जानकारी दी ही नहीं। राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...