फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   film on acid attack victim laxmi

एसिड एटैक पीड़िता लक्ष्मी पर बनेगी फिल्म, बयां करेंगी अपनी दर्दनाक कहानी 

Mon, 16 Oct 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Oct 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
film on acid attack victim laxmi
laxmi agarwal

16 साल की उम्र में एसिड अटैक की शिकार हुई दिल्ली की लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।

विज्ञापन


फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार जल्द ही लक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म तलवार बनाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।

रविवार को इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के छठे स्थापना पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची लक्ष्मी अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि करीब 16 साल की उम्र में 30 साल के एक व्यक्ति ने दिल्ली में उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था।
विज्ञापन


हादसे में उनका पूरा चेहरा झुलस गया था। ऑपरेशन के दौरान घंटों पीड़ा सहनी पड़ी थी। लेकिन, इस दर्दनाक हादसे के बाद भी मैंने हार नहीं मानी। अपनी तरह अन्य एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

film on acid attack victim laxmi
acid
उन्हें जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा से शीरोज अभियान शुरू किया। जो अब कई राज्यों में शुरू हो चुका है। इसमें एसिड अटैक पीड़िता शामिल हैं। बताया कि पहले एसिड अटैक से पीड़ित महिला-पुरुष खुद को समाज से अलग कर लेते थे। घुटन भरी जिंदगी जीते थे। लेकिन, अब हालात बदल चुके हैं। वह अपने इलाज के लिए सरकार की ओर मुंह नहीं ताकते, बल्कि खुद ही अपना इलाज कराते हैं।

उन्होंने माना कि पुरुषों की तुलना में पीड़ित किशोरी, युवती और महिलाओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने उनके जीवन पर फिल्म बनाने की बात कही है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि अगले साल यह फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इससे पहले मेघना गुलजार ने तलवार फिल्म बनाई थी। 

खुलेआम एसिड बिक्री पर जताई नाराजगी
देहरादून। लक्ष्मी अग्रवाल ने खुलेआम एसिड बिक्री पर नाराजगी जताई। साथ ही एसिड अटैक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक  कोर्ट बनाए जाने की भी बात कही। बताया कि दिल्ली सरकार नौकरी में एसिड अटैक पीड़ितों को आरक्षण देने पर में विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed