हरिद्वार: राप्ती गंगा एक्सप्रेस में टीटी और यात्रियों के बीच मारपीट, चेकिंग के दौरान भकड़े यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कोच में बैठने पर चेकिंग के दौरान यात्रियों और टीटी में मारपीट होने का मामला सामने आया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई मारपीट के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।
हालांकि बाद में न तो टीटी ने पुलिस से शिकायत की और न ही यात्रियों ने। आरपीएफ थानाध्यक्ष का कहना है कि कोच में सामान रखने पर टीटी और यात्रियों के बीच नोकझोंक होने का मामला सामने आया है।
शनिवार की शाम को 5 बजे के बाद राप्ती गंगा एक्सप्रेस (15002) देहरादून से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन और प्लेटफार्म पर भारी संख्या में यात्री मौजूद थे। अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने के दौरान ट्रेन में मौजूद टीटी ने उन्हें टोक दिया।
बताया जा रहा है कि सामान चढ़ाने को लेकर पूरा मामला हुआ। इसी दौरान ट्रेन का लक्सर की तरफ चलने का समय हो गया। इस दौरान ट्रेन के टीटी के साथ यात्रियों एवं परिजनों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
चंद मिनटों में यह सब मारपीट हो गई और ट्रेन अपने गतंव्य के लिए रवाना हो गई। बाद में पूरे मामले को चर्चा होती रही। लेकिन शिकायत न तो यात्रियों की ओर से हुई और न ही टीटी की ओर से।
आरपीएफ थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है कि पूरे मामले की तहकीकात चल रही है, लेकिन अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार यात्रियों और टीटी के बीच नोकझोंक होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।