{"_id":"5975840f4f1c1b90478b4887","slug":"fields-will-give-good-results-by-using-scientific-method","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस विधि से करें जल निकासी तो सेहतमंद होंगे खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस विधि से करें जल निकासी तो सेहतमंद होंगे खेत
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
crops
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के दौरान खेतों की मिट्टी के पोषक तत्वों को बचाने के लिए जरूरी है कि वैज्ञानिक तरीके से खेतों से जल निकासी की जाए। अगर वैज्ञानिक विधि से जल निकासी की गई तो मिट्टी के तत्व बचे रहेंगे और खेतों की उर्वरकता को नुकसान नहीं होगा, जिससे फसलों की पैदावार पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस संबंध में भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान प्रदेश के किसानों को मशविरा दे रहा है।
विज्ञापन
वर्ष 2013 की आपदा के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के खेतों को बारिश से सबसे अधिक नुकसान हुआ था। बाढ़ के पानी के साथ बड़ी मात्रा में बही खेतों की मिट्टी के साथ पोषक तत्व भी चले गए। इस पर केंद्रीय जल आयोग ने केंद्र और प्रदेश सरकार को रिपोर्ट दी थी। उसके बाद हर साल बारिश के बाद मिट्टी की उर्वरकता में कमी आ रही है। कृषि विभाग ने भी इस संबंध में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
बारिश में खेतों की मिट्टी के पोषक तत्व न बहें इसके लिए भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान किसानों को वैज्ञानिक जल निकासी की सलाह दे रहा है।
संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी एवं कार्यवाहक निदेशक डॉ. एनके शर्मा का कहना है कि बरसाती पानी का सेफ ड्रेेनेज बहुत जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्रों के खेतों में मेड़ बना दें और पानी निकालें। जल निकासी के दौरान मेड़ न टूटे। कुछ खेतों में जहां ढलान अधिक है, वहां पुआल बिछा दें।
विज्ञापन
इससे मिट्टी से वाष्पीकरण अधिक नहीं हो पाएगा। खेतों की अलग-अलग स्थिति के लिहाज से जल निकासी के तरीके अपनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसानों को मशविरा दिया जा रहा है।