फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fear of man eater tiger in uttarakhand and up

नहीं मिली आदमखोर बाघिन की लोकेशन

Fri, 17 Jan 2014 09:15 AM IST
अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार
अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार Updated Fri, 17 Jan 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
fear of man eater tiger in uttarakhand and up

यूपी में आदमखोर घोषित बाघिन का कार्बेट नेशनल पार्क में कहीं सुराग नहीं मिल रहा है। कार्बेट नेशनल पार्क में दो दिन तक चली सघन कांबिंग में बाघिन के न तो पदचिह्न ही मिले हैं और न कैमरों में ही ट्रेस हुई।

विज्ञापन


कार्बेट का जंगल एकदम सामान्य
पार्क के निदेशक सुरेंद्र कुमार के अनुसार कार्बेट का जंगल एकदम सामान्य है। महिला कोर जोन के सुदूर इलाके में पहुंच गई थी और बाघ के हमले का शिकार हो गई। बाघ ने उसके शरीर को खाया नहीं। बाघ जंगल में शांत है।
विज्ञापन


पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लगता है कि वह महिला की उपस्थिति से क्रोधित था। बुधवार से कार्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज के इलाके में बाघ व बाघिन की तलाश में चल रहे अभियान में यूपी की बाघिन के पद चिह्न नहीं मिलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

निदेशक का कहना है कि बाघ की गुफा का पता चल गया है। सुरक्षा के तौर पर बाघ की गुफा के निकट बैंबू स्रोत में और चौड़ा स्रोत में दो कैमरे लगा दिए हैं। अभियान में एसीएफ केएस रावत, वन क्षेत्राधिकारी भारत सिंह सजवाण आदि शामिल थे।

सिंचाई कर्मियों ने मांगी विभाग से सुरक्षा
रामगंगा बांध परियोजना पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बांध क्षेत्र में वन्यजीवों के आतंक से असुरक्षा महसूस करते हुए विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।

पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'

इरिगेशन डिपार्टमेंट इम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों दिलावर सिंह रावत, ललित मोहन शर्मा, पंकज कुमार, मुनिराज आदि का कहना है कि बांध पर जंगली जानवर आते जाते हैं। बांध पर उचित पथ प्रकाश, वाहन से आने जाने की व्यवस्था नहीं है, जिससे खतरा बना हुआ है।

बाघिन का खौफ कम नहीं
आदमखोर बाघिन का खौफ कम नहीं हुआ है। गुरुवार को कालागढ़ से सटे यूपी के जामनुवाला इलाके में एक खेत में बाघिन के पहुंचने और ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी करने की सूचना मिली।


पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला

सूचना से उत्तराखंड और यूपी के जंगलात में खलबली मच गई। बाद में दोनों की संयुक्त टीम रेस्क्यू के लिए इलाके में पहुंची। पर सूचना अफवाह साबित हुई।

आदमखोर बाघिन के काफी समय से मूवमेंट की सूचना नहीं है। हालांकि दोनों प्रदेशों की जंगलात की टीम लगातार गश्त कर रही है। बाघिन की तलाश में उत्तराखंड की टीम लगी हुई है। टीमों को गुरुवार को फीका नदी, झिरना और ढेला इलाके में सर्च आपरेशन चलाया हुआ था।

पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम

इसी बीच टीम को सूचना मिली कि यूपी के जामुनवाला इलाके के एक खेत में बाघिन पहुंच गई है, जिसको ग्रामीणों ने घेर लिया है। इसके बाद उत्तराखंड जंगलात की टीम ट्रंकोलाइजर गन आदि लेकर रेस्क्यू के लिए एसडीओ (कालागढ़) केएस रावत के साथ मौके पर पहुंची।

साथ में बिजनौर (यूपी) डीएफओ विजय कुमार के साथ भी टीम थी। एसडीओ रावत ने बताया कि मौके पर सूचना अफवाह साबित हुई है। इलाके में सुरक्षा कड़ी रखी गई है कई टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed