Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father heart fell on son friend refused to have relationship shot at himself Laksar Uttarakhand news in hindi

पिता की काली करतूत: बेटे के दोस्त पर आया दिल, संबंध बनाने से इनकार करने पर रची ऐसी साजिश, पुलिस भी चौंकी

Mon, 10 Jul 2023 09:07 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jul 2023 09:07 AM IST
सार

लक्सर में एक पिता की काली करतूत सामने आई। अपने बेटे के दोस्त पर दिल आया तो संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बेटे के दोस्त ने ऐसा करने से मना किया तो उसे फंसाने के लिए षंड्यंत्र रच डाला।

विज्ञापन
Father heart fell on son friend refused to have relationship shot at himself Laksar Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन पहले गोली मारने के मामले की पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला झूठा निकला। आरोपी ने बेटे के दोस्त पर संबंध बनाने का दबाव बनाया था। इन्कार करने पर उसे झूठे केस में फंसाने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त से खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के अलावलपुर गांव निवासी अमित ने चार दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता संजीव खेत पर गए थे। इस बीच दो भाइयों ने पिता पर फायर झोंक दिया था। इसमें वह घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों भाइयों व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए तो शक हुआ। इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

युवक ने घर आना बंद कर दिया
जांच में पता चला कि संजीव के बेटे अमित की एक भाई से दोस्ती थी। वह उससे संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए उसने पैसाें का भी लालच दिया था। इस पर युवक ने इन्कार कर दिया और उसके घर आना बंद कर दिया था। इसे लेकर संजीव उससे नाराज हो गया था। उसने अपने साथी मनीर उर्फ मुनीर निवासी बाकरपुर से बेटे के दोस्त को केस में फंसाने के लिए खुद पर तमंचे से गोली चलवाई थी।

विज्ञापन

दोनों को जेल भेज दिया गया
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि संजीव व मनीर उर्फ मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दोनों की निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।  दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के बेटे की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। उधर, एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, पुलिसकर्मी गंगा सिंह, अजीत तोमर व गोविंद को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पर्वतीय जिलों में इन दिनों यात्रा करना खतरे से खाली नहीं, ये है 360 से अधिक डेंजर स्लिप जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed