फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father and son going relative cremation death on the way

रिश्तेदार की अंत्येष्टि में स्कूटी से जा रहे थे पिता-पुत्र और खुद पहुंच गए मौत के द्वार

Mon, 24 Sep 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 24 Sep 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
father and son going relative cremation death on the way
बस और स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर - फोटो : amar ujala

गंगोत्री हाईवे पर हीना के पास एक यात्री बस और स्कूटी में टक्कर होने से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


दिनेश अपनी बहन की सास की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए औंगी गांव आ रहे थे। उनके निधन से गांव के साथ ही राजस्व कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। 

रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जखोल गांव निवासी दिनेश राणा (43) पुत्र कृति सिंह और उनका बेटा विमल राणा (19) स्कूटी से उत्तरकाशी से औंगी गांव जा रहे थे। गंगोत्री हाईवे पर हीना के पास मोड़ पर सामने से आ रही बस से स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

चालक को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनेरी थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया, लेकिन देहरादून ले जाते समय दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मनेरी के थाना प्रभारी एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक चौदहबीघा ऋषिकेश निवासी भीम सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।

स्कूटी चला रहे दिनेश राणा ने हेलमेट पहना हुआ था। जखोल गांव के प्रधान नौबर चंद ने बताया कि दिनेश राणा कमद धौंतरी क्षेत्र में राजस्व उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे और उनका बेटा विमल उत्तरकाशी पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed