फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father and lover arrested for Misdeeds minor girl her health deteriorated after being given abortion medicatio

हैवानियत: नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में पिता और प्रेमी गिरफ्तार, गर्भपात की दवा देने से बिगड़ी तबीयत

Thu, 09 Oct 2025 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Oct 2025 07:05 PM IST
सार

नाबालिग को पेट में असहनीय दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि वह गर्भवती है और गर्भपात की दवा लेने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है।

विज्ञापन
Father and lover arrested for Misdeeds minor girl her health deteriorated after being given abortion medicatio
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


वहीं किशोरी के प्रेमी ने भी उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा लेने से तबीयत बिगड़ने पर उसे जब अस्पताल ले जाया गया तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता और साथ ही यौन शोषण में शामिल उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आठ अक्तूबर को पीड़िता की बहन ने कनखल थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी नाबालिग बहन को पेट में असहनीय दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि वह गर्भवती है और गर्भपात की दवा लेने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। डॉक्टरों के सवाल करने पर पीड़िता ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

NCRB की रिपोर्ट में खुलासा: अवैध असलहा रखने में उत्तराखंड पहाड़ी राज्यों में नंबर वन, देश में 7वें स्थान पर

इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि पीड़िता के बयानों से एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पीड़िता ने बताया कि उसके प्रेमी निवासी थाना जसपुर उधमसिंह नगर ने भी उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित करते हुए आरोपी पिता के साथ-साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed