फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand is number one among the hill states in possessing illegal weapons

NCRB की रिपोर्ट में खुलासा: अवैध असलहा रखने में उत्तराखंड पहाड़ी राज्यों में नंबर वन, देश में 7वें स्थान पर

Thu, 09 Oct 2025 01:05 PM IST
हीरा मेहरा दीप बेलवाल
दीप बेलवाल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:05 PM IST
सार

अवैध असलहा रखने के मामले में उत्तराखंड के लोग हिमालयी राज्यों में सबसे आगे हैं। एनसीआरबी की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Uttarakhand is number one among the hill states in possessing illegal weapons
हथियार

विस्तार

अवैध असलहा रखने के मामले में उत्तराखंड के लोग हिमालयी राज्यों में सबसे आगे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 1767 लोगों पर असलहा रखने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। 1184 लोग अवैध चार लोग वैध असलहों के साथ पकड़े गए। इतना ही नहीं असलहा रखने के मामले में उत्तराखंड का देश में सातवां स्थान भी है।वैध और अवैध असलहा रखने को लोग शौक समझने लगे हैं।

विज्ञापन


आधुनिक दौर में असलहों को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने से भी परहेज नहीं किया जा रहा है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गोली चला दी जाती है।हालांकि इसे पुलिस की तत्परता ही कहा जाएगा कि वर्ष 2023 में 1767 लोगों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया और 1184 अवैध व चार को वैध असलहों को बरामद किया गया। गौर करने वाली बात ये है कि अवैध असलहों का प्रयोग आपराधिक वारदातों के लिए हुआ हैं। असलहों से सबसे अधिक हत्याएं व जान से मारने की कोशिश हुई।
विज्ञापन


राज्य में हिंसक अपराध के मामले बढ़े
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में हिंसक अपराध हत्या, लूट, अपहरण जैसे मामले बढ़ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में प्रदेश में 3162 हिंसक अपराध के मामले दर्ज हुए। वर्ष 2022 में 3923 व वर्ष 2023 में 3570 मामले रिकॉर्ड हुए हैं। वर्ष 2023 में पुलिस ने मात्र 58 प्रतिशत मामलों में ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। यानी अधिकांश मामले लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई के जंगलों में पकड़ी गई अवैध असलहों की फैक्ट्री : अपराध
के लिहाज से अतिसंवेदनशील ऊधमसिंह नगर में टींगर का शौक सिर चढ़कर बोलता है। तराई के जंगल में कई बार पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टिरयां पकड़ी हैं। इसके अलावा जिले से सटे यूपी के इलाकों से यहां असलहों की खेप चोरी-छिपे पहुंच ही जाती है।


राज्य                 शस्त्र अधिनियम में केस             बरामद अवैध असलहे
हिमाचल प्रदेश            24                                          04
उत्तराखंड               1764                                       1184
पश्चिम बंगाल            1349                                       1337
अरुणाचल प्रदेश       15                                           10
नागालैंड                   74                                           73
मणिपुर                    89                                           81
मिजोरम                  29                                            25
त्रिपुरा                     06                                             05
मेघालय                  09                                           06
(नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार)

अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। प्रदेश में गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी कोई भी हो सलाखों के पीछे रहेगा। -डा. नीलेश आनंद भरणे, पुलिस प्रवक्ता




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed