फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers will be able to keep their produce in the warehouse

Dehradun News: गोदाम में किसान रख सकेंगे अपनी उपज

Sun, 29 Dec 2024 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to keep their produce in the warehouse
फोटो
विज्ञापन


सेलाकुई। शंकरपुर-हकूमतपुर ग्राम पंचायत की निवर्तमान प्रधान व मौजूदा प्रशासक ने फसल रखने के लिए गोदाम व टिनशेड का निर्माण कराया है। यह निर्माण उन्होंने पंचायत को मिलने वाले फंड के बजाय अन्य स्रोतों से होने वाली पंचायत की अपनी आय के रूप में मिले धन से कराया है। ग्राम पंचायत शंकरपुर-हकूमत की प्रशासक बेबी रानी ने गांव में बनाए गए गोदाम व टिन शेड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में किया गया यह प्रयास न सिर्फ गांव के किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा बल्कि अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। ग्राम प्रधान के पति व सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार ने बताया कि गांव के निवासी किसान अक्सर अपनी फसलों को कुछ समय के लिए रखने की व्यवस्था नहीं होने से परेशान रहते थे। इसलिए ग्राम प्रधान ने किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास शुरू किया। उद्घाटन के अवसर पर गन्ना तौल केंद्र प्रभारी मनोज पांडेय, अब्दुल करीम, अल्लाह रक्खा, इकराम, मुकर्रम, इस्लाम, फिरोज, मुकुल कुमार, गुलजार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed