{"_id":"69e11dbc73cf3548fe02fac8","slug":"fare-for-buses-traveling-to-delhi-via-the-dehradun-expressway-reduced-by-25-percent-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doon-Delhi Expressway: वाया एक्सप्रेसवे दिल्ली जाने वाली बसों का किराया 25% घटाया, अब देने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doon-Delhi Expressway: वाया एक्सप्रेसवे दिल्ली जाने वाली बसों का किराया 25% घटाया, अब देने होंगे इतने रुपये
Thu, 16 Apr 2026 11:08 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:08 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। जिसके बाद इसे सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब बसों का किराया भी घटाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाया एक्सप्रेस वे दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 कर दिया गया है। इसके अलावा एसी बस का किराया 704 रुपये से 557 और साधारण बसों का किराया 420 रुपये से 355 कर दिया गया है। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। जिसके बाद इसे सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब दिल्ली की यात्रा पांच घंटे के बजाय करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब 16 बसों का संचालन वाया एक्सप्रेसवे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे: अब 12 किमी अंडरपास का एक साल का अध्ययन शुरू, 245 कैमरा ट्रैप लगाए गए
विज्ञापन
पिछले दिनों निगम ने ट्रायल के लिए कुछ बसों को इसी मार्ग से दिल्ली भेजा था। इन बसों ने तीन घंटे में अपनी यात्रा पूरी की है। इसके अलावा प्रति फेरा व्यय में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में निगम ने यात्रियों को सौगात देते हुए किराया घटा दिया है।
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे से बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। किराया घटने के बाद और अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।