{"_id":"5f32cd248ebc3e3cca0c7253","slug":"famous-poet-rahat-indori-passes-away-left-his-promise-to-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, देहरादून से कर गए थे फिर आने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, देहरादून से कर गए थे फिर आने का वादा
Tue, 11 Aug 2020 11:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
राहत इंदौरी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी शायरी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले डॉ. राहत इंदौरी दूनवासियों से किया वादा पूरा नहीं कर पाए। वर्ष 2018 में जब वह दून आए थे तो उन्होंने फिर लौटकर आने का वादा किया था।
विज्ञापन
2018 में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय ने उन्हें ग्राफिक एरा काव्य गौरव सम्मान से भी नवाजा था। इसके बाद राहत कई जगह कवि सम्मेलन और मुशायरों की शान बढ़ाते रहे। 15 अप्रैल को ग्राफिक एरा की ओर से आयोजित ई-कवि सम्मेलन में उन्होंने अपनी कई शानदार कविताएं, शेर और गजल पेश की।
विज्ञापन
उनसे जुड़ी यादें ताजा करते हुए ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि डॉ. राहत इंदौरी जब दून आए तो उनकी प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां बजती रही। बाद में उन्होंने कहा कि इस तरह की दीवानगी और शेरो-शायरी को समझने वाले युवा श्रोता कम ही मिलते हैं।
विज्ञापन
उनकी रचना के कद्रदान हर उम्र के लोग हैं। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद विवि में शोकसभा कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।