फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake drugs sent other state from uttarakhand

हरिद्वार: कार्रवाई से नकली दवाएं बनाने वालों में खलबली, रातोंरात अन्य राज्यों में भेजी नकली दवाएं 

Sat, 22 Sep 2018 01:06 PM IST
लवजीत शर्मा/सत्यपाल सैनी, अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
लवजीत शर्मा/सत्यपाल सैनी, अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Fake drugs sent other state from uttarakhand

औषधि नियंत्रक और नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के बाद भगवानपुर क्षेत्र में नकली दवाओं का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो छापे के डर से कई कंपनियों ने नकली दवाओं को रातोंरात यूपी के समीपवर्ती जिलों और हरियाणा भेज दिया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, औषधि निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही ऐसी कंपनियों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन


रुड़की और आसपास के क्षेत्र में बीते एक पखवाड़े नकली दवाओं के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। आठ सितंबर को मुरादाबाद की टीम ने रुड़की में छापेमारी कर नकली दवा बनाने वाली कंपनी को पकड़ा था। मुरादाबाद की टीम की कार्रवाई के बाद स्थानीय औषधि नियंत्रण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी और टीम ने बृहस्पतिवार को रुड़की में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद कीं। इस दौरान टीम ने खुलासा किया कि फूड प्रोडक्ट के लाइसेंस की आड़ में प्रतिबंधित और नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुरादाबाद की टीम के बाद अब स्थानीय औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई से नकली दवा बनाने वाले खौफ में है। सूत्रों की मानें तो टीम का अगला निशाना भगवानपुर क्षेत्र है। यहां भी ऐसी कई कंपनियां है, जो इस धंधे में शामिल है। सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात छापे के डर से कई कंपनियों ने अपनी नकली दवाओं को उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले सहारनपुर और हरियाणा भेज दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखने वाली बात यह है कि इन कंपनियों पर क्या कार्रवाई होती है।  

जल्द ही भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर नकली दवाएं बनाने वाली इन कंपनियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।  
- नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक, हरिद्वार 

चुड़ियाला मार्ग पर मिली थी लावारिस दवाएं
एक साल पहले भी कस्बे में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली दवाएं पकड़ी गई थीं। कार्रवाई के अगले ही दिन कस्बे के ही चुड़ियाला मार्ग पर भारी मात्रा में दवाएं मिली थीं। कार्रवाई के डर से ये दवाएं सड़क पर फेंकी गई थीं, लेकिन आज तक इनको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed