फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake drug manufacturing factory caught in Haridwar, one arrested

Dehradun News: हरिद्वार में नकली दवाई बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, एसटीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 10:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 30 Aug 2023 10:05 AM IST
सार

मंगलवार को टीम ने हरिद्वार के ग्राम मतलबपुर में एक घर में छापा मारा और वहां से बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें, नकली रैपर, कच्चा माल़, इत्यादि बरामद किया।

विज्ञापन
Fake drug manufacturing factory caught in Haridwar, one arrested
नकली दवा (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

एसटीएफ ने हरिद्वार में नकली दवाई बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी से विभिन्न कंपनियों की करीब 25 लाख रुपये की नकली एंटीबायोटिक दवा और इतनी ही कीमत का कच्चा माल भी बरामद किया गया है। यह फैक्टरी हरिद्वार के ग्राम मतलबपुर में एक घर में चल रही थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, काफी समय से एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को हरिद्वार क्षेत्र में नकली दवाइयों के संबंध में सूचना मिल रही थी। जिस पर गोपनीय तौर पर जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद मंगलवार को टीम ने हरिद्वार के ग्राम मतलबपुर में एक घर में छापा मारा और वहां से बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें, नकली रैपर, कच्चा माल़, इत्यादि बरामद किया।

विज्ञापन


टीम ने थाना गंगनहर क्षेत्र से एक आरोपी अमित धीमान निवासी मतलबपुर को लगभग 25 लाख की नकली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह यह दवाइयां कुरियर के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में भेजता है। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ की कार्रवाई अभी जारी है। आरोपी के उन साथियों की भी तलाश की जा रही है जो फैक्टरी में नकली दवाइयां बनाने में साथ देते थे। आरोपी के अपराधी इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई बरामदगी
-18 लाख पैक्ड दवाइयां अलग-अलग कंपनियों की
- पांच लाख खुली दवाइयां
- पांच बड़ी मशीनें।
20 कट्टे कच्चा माल।
पांच बंडल दवाइयों के प्रिंटेड रैपर

ये भी पढ़ें...Lokayukta: उत्तराखंड को जल्द मिलेगा लोकायुक्त, कवायद शुरू, कमेटी तीन नामों की करेगी सिफारिश

हरिद्वार क्षेत्र में कई बार पकड़ी जा चुकी है नकली दवा की फैक्टरी
देहरादून। हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में नकली दवाइयों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पहले भी यहां कई बार कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन न तो पुलिस और न ही ड्रग्स विभाग इस पर अकुंश लगा पा रहे हैं। इससे पहले भी एसटीएफ यहां पांच-छह बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नकली दवाइयों का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed