फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake Colonel Arrested in kanpur for Fraud people in name of give job in army

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी कर्नल गिरफ्तार, सोशल मीडिया से लगा सुराग

Sun, 19 May 2019 06:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
Fake Colonel Arrested in kanpur for Fraud people in name of give job in army
पकड़ा गया फर्जी कर्नल - फोटो : अमर उजाला

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये ठगने वाला फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह शनिवार को कानपुर में धरा गया। कानपुर में भी आरोपी के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर करीब 8 लाख 40 हजार की ठगी करने पर कई धाराओं में केस दर्ज है।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को फर्जी फौजी का खुलासा होने के बाद ठगी का शिकार हुए और भी लोग शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। अन्य दो और लोगों ने फर्जी कर्नल के खिलाफ एक लाख 60 हजार रुपये ठगने का मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


डेढ़ माह से मल्लीताल स्थित सुमन रेजेंसी होटल में रह रहे फर्जी कर्नल पर सेना में नौकरी के नाम पर रुपये ठगने की बात सामने आई है। इसमें सुमन रेजेंसी होटल के मैनेजर कमल किशोर और उसके भाई विनोद कुमार से उसने तीन लाख रुपये लिए और फरार हो गया था। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी कर्नल के खिलाफ धारा 420 के तहत शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर कर्नल के फोटो समेत पोस्ट डाली थी, जिसमें ठगी की बात लिखी गई थी। ठगी की जानकारी सभी थानों और एसओजी को भी दी गई थी। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि फर्जी कर्नल कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, उन्होंने इस बाबत कानपुर रेल बाजार थाना पुलिस से संपर्क किया तो सूचना की पुष्टि हो गई।

आरोपी को नैनीताल लाने के लिए न्यायालय से बी वारंट लिया जाएगा। जिस होटल में फर्जी कर्नल ठहरा था, उस कमरे को सील कर दिया गया है। ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। बैंक के सीसीटीवी फुटेज लिए जाने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे। 

नाव चालक ने भी दिए थे एक लाख रुपये

ठगी का मामला चर्चा में आने के बाद दो अन्य लोग भी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। इनमें नाव चला कर गुजर बसर करने वाले चनी राम आर्य ने एक लाख रुपयों की ठगी का मामला दर्ज करवाया। बताया कि उन्होंने अपने बेटे मनोज कुमार की नौकरी लगाने के एवज में दो किस्तों में एक लाख रुपये फर्जी कर्नल को दिए। वहीं, दूसरे मामले में मल्लीताल पिल्ग्रीम निवासी खड़क सिंह रावत ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के भाई के बेटे की नौकरी लगाने के एवज में फर्जी कर्नल को 60 हजार रुपये दिए, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज करवाई है।

सोशल मीडिया से गिरफ्त में आया फर्जी कर्नल
फर्जी कर्नल की गिरफ्तारी में सोशल मीडिया एक बार फिर कारगर साबित हुआ है मल्लीताल कोतवाली में ठगी के शिकार हुए होटल मैनेजर एवं उसके भाई द्वारा धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया में पूरे मामले की जानकारी अपडेट करने के साथ ही फर्जी कर्नल का फोटो भी वायरल कर दिया, इसके बाद उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश की पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक फर्जी कर्नल की महिला मित्र का मोबाइल नंबर हासिल किया। यह नंबर सर्विलांस पर लगाया गया, जो बाद में कर्नल की लोकेशन पता करने में सहायक साबित हुआ।

कानपुर पुलिस को भी थी आरोपी की तलाश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर के रेल बाजार थाने में प्रदीप कुमार पांडे ने फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह और उसके दो अन्य साथियों संतोष कुमार और चंद्रदेव होटल के मैनेजर नरेश के खिलाफ सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये हड़पने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में 420, 406, 342, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत किया है। कानपुर पुलिस को भी मामले में आरोपी सूर्य प्रताप सिंह की तलाश थी।

कम शिक्षित लोगों को बनाया शिकार, फर्जी कॉल लेटर भी जारी किए
करीब डेढ़ माह तक नगर में रहकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले फर्जी कर्नल ने कम शिक्षित लोगों को ही अपना शिकार बनाया। यहां तक कि लोगों से पैसे लेने के बाद कर्नल ने उन्हें फर्जी कॉल लेटर भी जारी कर दिए। इस डेढ़ माह में कर्नल होटल के स्टॉफ से इतना घुल मिल गया कि वह एक होटल कर्मी की शादी में उसके गांव भी गया और वहां भी उसने गांव के लोगों को अपने झांसे में लेने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed