{"_id":"56df85894f1c1b54068b45b9","slug":"facilities-in-doon-hospital-is-very-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभागों में फंस बदहाल हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विभागों में फंस बदहाल हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Mar 2016 07:41 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच झूल रहे अस्पताल में दवा, रुई से लेकर अन्य जरूरी चीजों का टोटा बना हुआ है। दूसरी ओर चिकित्सकों के बीच लड़ाई चरम पर है। इन सब अव्यवस्थाओं का खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दून अस्पताल और दून महिला अस्पताल को जोड़कर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग हॉस्पिटल के रूप में सरकार इसे विकसित कर रही है। इसे राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाम दिया गया है। सरकार ने अस्पतालों को जोड़कर एक करने के बाद अप्रैल तक के लिए वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बांट दिए। बस यहीं से गड़बड़ शुरू हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत हाथ पीछे खींच लिए। उनका मानना है कि अप्रैल से जब चिकित्सा शिक्षा विभाग को व्यवस्थाएं संभालनी है, तो वह अभी से क्यों नहीं संभाल लेते।
विज्ञापन
दूसरी ओर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि फिलहाल व्यवस्था बनाने का काम स्वास्थ्य विभाग का है। अप्रैल से वह अपने हिसाब से व्यवस्था बनाएंगे। इसके चलते अस्पताल में ना तो मरीजों को दवा मिल पा रही है और ना ही अन्य सुविधाएं। दूसरी ओर दोनों विभागों के चिकित्सकों के झगड़े के चलते मरीजों को बेहतर उपचार भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इनका है कहना
शासन की ओर से हमें जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उनका अनुपालन किया जा रहा है। जो व्यवस्थाएं चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्तर से होनी है, वह हम कैसे कर सकते हैं।
- डॉ. आरएस असवाल, पीएमएस, दून अस्पताल
अप्रैल तक अस्पताल की व्यवस्थाओं का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को संभालना है। उसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग व्यवस्था करेगा।
- डॉ. केके टम्टा, चिकित्साधीक्षक, दून मेडिकल कॉलेज