फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   extreme hot weather at maussoorie

मसूरी में धधक रहा सूरज, सैलानी परेशान

Mon, 09 Jun 2014 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jun 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
extreme hot weather at maussoorie

पहाड़ों की रानी में भी चिलचिलाती धूप से स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से आए सैलानी भी परेशान हैं।

विज्ञापन


नगर में पारा 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के समय मालरोड पर तेज धूप के चलते कम सैलानी चहलकदमी करते दिखाई देते हैं।

धूप से बचने के लिए मैदानी शहरों की तरह दुपहिया वाहन चालकों को पूरा बदन ढकना पड़ रहा है। शहर के होटलों, दुकानों पर लगे थर्मामीटर के अनुसार एक से डेढ़ बजे के आसपास शहर का तापमान 37 डिग्री तापमान रहा।

भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल

extreme hot weather at maussoorie

रुड़की में बारिश के नहीं होने से गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।

अधिकतम तापमान 45 के पार पहुंच गया। गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सूर्यदेव आसमान से आग बरसा रहे हैं। सुबह आठ बजते ही दोपहर जैसी धूप निकल आती है।

रविवार को भी गर्मी ने लोगों को झुलसाए रखा। आसमान के साफ होने की वजह से धूप काफी तेज रही। धूप से लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतराते रहे।

गर्मी और धूप का असर बाजार पर भी दिखाई दिया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी बाजारों में दिन के समय भीड़ नहीं दिखाई दी। रविवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में पारा करीब एक डिग्री गिरकर 39.6 पर

extreme hot weather at maussoorie

राजधानीवासियों को रविवार को गर्मी से करीब एक डिग्री की राहत मिली। पारा करीब एक डिग्री गिरकर 39.6 पर तो आया लेकिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। क्योंकि यह तापमान भी सामान्य से (35.6 डिग्री) करीब चार डिग्री अधिक है।

सवेरे से ही धूप की जलन ने परेशान करना श़ुरू कर दिया था। दोपहर के वक्त तपिश चरम पर पहुंच गईं और अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक दून में सोमवार को पारा फिर उछाल भर सकता है, इसके 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है। लेकिन पहाड़ पर हल्की बारिश संभावना है।

विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, पिथौरागढ़ में गरजन वाले बादल और हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम सूखा ही बने रहने की संभावना है।

दो दिन से राजधानी में अधिकतम तापमान 40 के पार चल रहा था। राज्य मौसम केंद्र ने रविवार को 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

न्यूनतम तापमान अलबत्ता 25 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना हुआ है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 46, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 32 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पहाड़ पर बरस सकते हैं बादल

extreme hot weather at maussoorie

दून में रविवार को जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक जाने की आशंका जताई गई थी, वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश बताई थी।

इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में गरजन वाले बादल भी विकसित हो सकते हैं। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अन्य स्थानों पर मौसम सूखा रह सकता है। धूप के चुभाने, जलाने का क्रम अभी चलने वाला है।

दिन में यूं चढ़ा-गिरा पारे का ग्राफ
समय ----------- तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सुबह 8.30 बजे - 31.2
सुबह 11.30 बजे - 37.4
दोपहर 2.30 बजे - 40.0
शाम 5.30 बजे - 38.6

सामान्य से 5 डिग्री ऊपर रहा तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री ऊपर रहा। सामान्य का माप 35.6 डिग्री सेल्सियस था।

इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी सामान्य तापमान के मुकाबले तीन डिग्री की अधिकता रही। इसका सामान्य माप 22.2 डिग्री सेल्सियस था।

इस सदी में सात बार 40 से पार पारा

extreme hot weather at maussoorie

2003 - 40.1
2005 - 41.0
2007 - 40.3
2009 - 41.9
2010 - 41.2
2012 - 42.1
2014 - 40.4

19 साल पहले पहुंचा था 43.7 डिग्री
अगर केवल 25 साल की बात करें तो दून में 19 साल पहले 1995 में पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस जाकर ठहरा था।

यूं अब तक जून में पारे का रिकॉर्ड 43.9 डिग्री सेल्सियस का है, जो 112 साल पहले 1902 में रिकॉर्ड किया गया था।

गर्मी को खान-पान से ऐसे दें मात
- घर से खाली पेट निकलने से गुरेज करें।
- निश्चित समय अंतराल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
- उबली सब्जियों का प्रयोग होगा फायदेमंद।
- कमजोरी लगे तो ग्लूकोज पानी का प्रयोग करें।
- नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी का अधिकाधिक सेवन करें।
- तरबूज, खरबूजा, आम, संतरे जैसे फलों का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed