फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   extreme hot weather and solution

गर्मी से बचना है तो इन उपायों पर डालें नजर

Tue, 10 Jun 2014 12:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Jun 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
extreme hot weather and solution

गर्मी और तपिश से इंसान ही नहीं बेजुबान भी बेहाल हैं। इस वक्त डिहाइड्रेशन की दिक्कत बढ़ रही है। पारा तकरीबन 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास चल रहा है।

विज्ञापन


बेहद गर्मी के बाद होने वाली बारिश से इंफेक्शन की भी आशंका है। इसे देखते हुए विशेषज्ञ बेजुबानों का खास ख्याल रखने की बात दोहराते हैं।

पशु चिकित्सक और निदेशक, पशुपालन डा. कमल मेहरोत्रा बताते हैं कि गाय, भैंस जैसे पशुओं को हर रोज 60-65 लीटर पानी की जरूरत होती है।

इसके अलावा मुर्गियों, पक्षियों आदि के लिए भी इस मौसम में 24 घंटे पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। सही वक्त पर दाना, चारा भी उन्हें दें, इसमें कोताही उन्हें बीमारी का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन

यह रखें सावधानी

extreme hot weather and solution

पशुओं को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पंखे या कूलर की सुविधा हो
टीनशेड पर भी पानी से भीगे पाल डालकर उन्हें गर्मी से बचाएं
हर दो-दो घंटे में पानी की बाल्टी उनके सामने ले जाते रहें
मुर्गियों को जहां रखा गया हो उस बाड़े को भी पाल से ढके रहें
खाना-पानी का जो वक्त निर्धारित करें उसका पालन करें
पक्षी की सक्रियता में कमी लगे तो डाक्टर से जरूर संपर्क करें

एक नजर यहां भी

extreme hot weather and solution

व्हाट्स ऐप पर भी गर्मी-गर्मी चल रहा है। लोग एक-दूसरे को गर्मी से बचने के टिप्स मजाकिया अंदाज में पेश कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो चुटीले अंदाज में आम आदमी को सचेत हो जाने की ताकीद कर रहे हैं। सूर्य देव को जरिया बनाकर भेजा गया यह मैसेज एक ऐसी ही बानगी पेश करता है--   

45 डिग्री+ तापमान....
प्रिय सूर्य,
कृपया यहां जाएं-
सेटिंग्स डिस्प्ले ब्राइटनेस!
और अपनी तपिश कम कर दें!
इतनी ऊष्मा को संभालना मुश्किल है!

सूर्य देव का जवाब....
मैंने कोई सेटिंग्स नहीं बदली है...
कृपया अपनी सेटिंग्स में जाओ और-
1. पेड़ों की संख्या बढ़ाओ...
2. कार्बन उत्सर्जन का स्तर कम करो...
3. ‘कंक्रीट के जंगल’ कम करो...
4. तालाबों की संख्या बढ़ाओ...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed