{"_id":"5e46f9a18ebc3ee59e0e0a0f","slug":"express-each-other-s-hand-in-the-pink-cold-vikas-nagar-news-drn336166430","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी ठंड के बीच एक-दूसरे का हाथ थाम किया प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी ठंड के बीच एक-दूसरे का हाथ थाम किया प्यार का इजहार
डाकपत्थर बैराज में कुछ यूं नजर आए प्रेमी जोड़े।
- फोटो : VIKAS NAGAR
Link Copied
खुशगवार मौसम और हाथों में एक-दूसरे का हाथ लेेकर इजहार-ए-इश्क। शुक्रवार को कुछ इसी अंदाज में प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइन-डे मनाया। कोई प्रेमी-प्रेमिका के साथ पार्क में बैठकर प्यार की बातें करता नजर आया तो किसी ने दोस्तों के साथ आसन बैराज झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया। वैसे तो प्यार और इसके इजहार के लिए कोई खास दिन या समय नहीं होता, लेकिन प्रेमियों के लिए वैलेंटाइन-डे की बात ही अलग है। पछवादून क्षेत्र में भी युवाओं ने इसे मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने साथी को गिफ्ट दिया तो किसी ने घूम फिरकर दिन बताया। होटलों और रेस्तरां में भी युवाओं ने वैलेंटाइन-डे मनाया। चकराता समेत आसपास के कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्रेमी जोड़ों से गुलजार नजर आए। वहीं इन प्रेमियों के मिलने पर कोई खलल न डाले। इसके लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही। आसन बैराज क्षेत्र और डाकपत्थर स्थित ग्रीन पार्क में भी पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।