फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand police searching two Criminals From 20 Years

एक्सक्लूसिव: कुख्यात बदमाश सुरेश को 20 और संतोष को 16 साल से ढूंढ रही उत्तराखंड पुलिस 

Tue, 29 Dec 2020 03:18 PM IST
अलका त्यागी रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Dec 2020 03:18 PM IST
सार

  • प्रदेशभर में 200 से ज्यादा इनामी बदमाश, हत्यारोपी सुरेश पर एक लाख का इनाम 
  • सबसे अधिक हरिद्वार पुलिस को है इनामी बदमाशों की तलाश, तीसरे नंबर पर देहरादून 

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand police searching two Criminals From 20 Years
uttarakhand police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड का सबसे कुख्यात बदमाश सुरेश शर्मा बीते 20 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर है। चमोली में हत्या कर फरार हुए सुरेश पर अब तक किसी भी रणनीति का असर नहीं हुआ है। सुरेश पर इनाम की राशि एक लाख कर दी गई है। सुरेश अकेला नहीं, जिसकी पुलिस को इतने दिनों से तलाश है। कोई 10 साल से तो कोई 16 साल से पुलिस को छका रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कुल 209 इनामी बदमाश हैं। इन्हें पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन हर साल कुछ बदमाशों को पकड़कर अभियान बंद कर दिया जाता है। हालांकि शातिर बदमाशों दशकों से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हैं।
विज्ञापन


अब उत्तराखंड एसटीएफ को 50 बदमाश हर साल पकड़ने का लक्ष्य मिला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बड़े बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं। तीन दिनों से पुलिस चांदपुर बिजनौर के आसपास कुख्यात केडी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार वर्तमान में 15 बदमाश ऐसे हैं जिनके बारे में बहुत जानकारियां जुटाई जा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही ये बदमाश सलाखों के पीछे होंगे। इनमें कुछ 20 हजारी तो कुछ 20 और पांच हजारी बदमाश शामिल हैं। 

ये हैं कुछ कुख्यात 

सुरेश शर्मा- 20 साल से फरार। चमोली में हत्या का मुकदमा, इनाम एक लाख रुपये। 
संतोष- डकैती और जेल से फरार होने का आरोप। जीआरपी में मुकदमा दर्ज है। 16 साल से है फरार, इनाम 10 हजार रुपये। 
रणदीप उर्फ राजा- हत्या और हत्या के प्रयास का आरोप। किच्छा में मुकदमा दर्ज है, इनाम 20 हजार रुपये। 10 सालों से फरार। 
संदीप- विकासनगर के इस बदमाश पर डकैती का आरोप है। बीते लगभग पांच सालों से फरार है। इनाम 10 हजार रुपये। 

ये हैं इनामी बदमाश 
एक लाख- एक 
20 हजार- तीन 
10 हजार- 17 
पांच हजार- 70
अन्य इनामी- 111

सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले को तलाश 
सबसे ज्यादा इनामी बदमाशों की हरिद्वार पुलिस को तलाश है। यहां पर इनकी संख्या 78 है। ऊधमसिंहनगर में 46 और तीसरे नंबर पर 37 बदमाशों के साथ देहरादून राजधानी है। नैनीताल को 13, चमोली को एक, पौड़ी को एक, टिहरी को एक, चंपावत को पांच, पिथौरागढ़ को सात, अल्मोड़ा को पांच, बागेश्वर को दो और जीआरपी को छह इनामी बदमाशों की तलाश है। 

इनामी बदमाशों की धरपकड़ को एसटीएफ लगतार अभियान चलाती है। हाल ही में एक बदमाश के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। कई ऐसे बदमाश हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है।
-अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed