फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Students will learn to build cyber security and robots in Uttarakhand Technical University of Dehradun

एक्सक्लूसिव: देहरादून के उत्तराखंड तकनीकी विवि में साइबर सुरक्षा व रोबोट बनाना सीखेंगे छात्र

Wed, 25 Nov 2020 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Nov 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: Students will learn to build cyber security and robots in Uttarakhand Technical University of Dehradun
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

नई शिक्षा नीति के तहत उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) संबद्ध कॉलेजों के बी.टेक छात्रों को कई नए रोचक विषय भी पढ़ाएगा। इसके लिए विवि ने साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे अहम विषय पाठ्यक्रम में जोड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इससे छात्र साइबर सुरक्षा के साथ ही रोबोट बनाना सीख सकेंगे। एकेडमिक काउंसिल से भी इन विषयों को मंजूरी मिल चुकी है। यूटीयू की ओर से नई शिक्षा नीति का अध्ययन कर तकनीकी व मैनेजमेंट कोर्स के पाठ्यक्रम में आवश्यक संशोधन करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में यूटीयू ने शुरुआती चरण में बी.टेक कोर्स में साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत चार नए विषय शामिल किए हैं। यह विषय बी.टेक में पांचवें, छठवें, सातवें व आठवें सेमेस्टर में वैकल्पिक विषय के रूप में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि ने इसी सत्र 2020-21 से नए विषयों को लागू करने की तैयारी कर ली है। साइबर सिक्योरिटी विषय के जरिए छात्रों को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। ताकि, छात्र साइबर अपराधों को रोक सकें।

संबद्ध कॉलेजों को दिए निर्देश

वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी में छात्रों को ऐसी मशीन बनाना सिखाया जाएगा जो मानव की तरह व्यवहार करती हों। इससे छात्र भविष्य में रोबोट प्रणाली विकसित करने के लिए भी तैयार हो सकेंगे।

इसके अलावा एंड्रॉयड, डाटा साइंस, ऑगमेंटेड रियलिटी एंड वर्चुअल रियलिटी आदि विषय भी जोड़े गए हैं। विवि चाहता है कि छात्रों को तकनीकी पाठ्यक्रम के साथ ही व्यवहारिक व बौद्धिक रूप से विकसित किया जा सके और केंद्र सरकार के उद्देश्यों को भी पूरा किया जा सके। 

यूटीयू ने संबद्ध तकनीकी कॉलेजों को बी.टेक कोर्स में नए विषयों को शामिल किए जाने की सूचना दे दी है। विवि ने कॉलेजों से इन विषयों की कक्षाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराने को भी कहा है। 

नई शिक्षा के नीति के तहत बी.टेक कोर्स में पांच नए विषय जोड़े गए हैं। एकेडमिक काउंसिल ने भी इन्हें मंजूरी दे दी है। इसमें साइबर सिक्योरिटी व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मुख्य विषय हैं। तकनीकी युग में इन विषयों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी सत्र से इन विषयों को लागू करने की योजना है। 
- प्रो. एनएस चौधरी, कुलपति, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed