{"_id":"68766bccd97f4ff6d306b2ec","slug":"ex-servicemen-will-get-health-facility-in-clementtown-dehradun-news-c-5-drn1037-739108-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: क्लेमेंटटाउन में पूर्व सैनिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: क्लेमेंटटाउन में पूर्व सैनिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। भारतीय सेना ने क्लेमेंटटाउन मिलिट्री स्टेशन में अत्याधुनिक ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की शुरुआत की है। यहां पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। शहर में यह दूसरा पॉलीक्लीनिक है।
मंगलवार को पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल ने किया। उन्होंने कहा, भारतीय सेना अपने सैनिकों की सेवा को केवल कार्यकाल तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उनके सेवानिवृत्त जीवन में भी उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह पॉलीक्लिनिक तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त सैनिकों को समर्पित है और सूर्या कमांड की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे देहरादून क्षेत्र के साथ-साथ विशेष रूप से धर्मपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों को निकटतम और समर्पित चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। नव-निर्मित पॉलीक्लिनिक में उन्नत डेंटल चेयर, प्रयोगशाला, आपातकालीन कक्ष, फिजियोथेरेपी अनुभाग, समुचित दवाओं से युक्त फार्मेसी और दो समर्पित चिकित्सा अधिकारी तैनात किए गए हैं।