फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen burnt the effigy of Adipurush's director and dialogue writer

Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने आदिपुरुष के डायरेक्टर और डायलॉग लेखक का पुतला फूंका

Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen burnt the effigy of Adipurush's director and dialogue writer
पूर्व सैनिकों ने 18 जून को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष के विरोध में प्रदर्शन कर डायरेक्टर ओम राउत और डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर का पुतला फूंका। इसके साथ ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को भूपेंद्र सिंह डोगरा के नेतृत्व में भोजावाला स्थित सीएसडी कैंट में एकत्र हुए। जहां उन्होंने फिल्म आदिपुरुष के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कहा कि फिल्म को तत्काल बैन किया जाना चाहिए। फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आराध्य प्रभु श्री राम, हनुमान के चरित्रों को गलत तरीके से वर्णन कर सनातनी संस्कृति पर कुठाराघात किया गया है, जिसे पूर्व सैनिक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सुरेश नौटियाल, जोगिंदर सिंह चौहान, कुलवंत राय, मेहर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप चंदेल, भगत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
पेंशन विसंगतियों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी
पूर्व सैनिकों ने पेंशन विसंगतियों को लेकर आगामी छह अगस्त को दिल्ली चलो अभियान को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि पेंशन में विसंगतियों को लेकर पूर्व सैनिक 12 मार्च से दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं। कहा कि पूर्व सैनिकाें ने अपने अधिकार को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया है। पछवादून क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में दिल्ली कूच में पूर्व सैनिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed