फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-serviceman duped of Rs 25 lakh in the name of selling house

Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर पूर्व सैनिक से ठगे 25 लाख रुपये

Mon, 26 May 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman duped of Rs 25 lakh in the name of selling house
Iधोखाधड़ी में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

Iनेहरू कॉलोनी की रहने वाली सरोज चौहान और उनके बेटे राहुल चौहान पर पूर्व सैनिक को मकान बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित भोपालपानी निवासी पूर्व सैनिक मिथिलेश कोठारी की शिकायत पर इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iएसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि मिथिलेश कोठारी नेहरू कॉलोनी में मकान खरीदना चाहते थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात राहुल कुमार चौहान से हुई। राहुल ने उन्हें अपनी मां सरोज से मिलवाया। सरोज ने अपना मकान दिखाया, जो मिथिलेश कोठारी को पसंद आ गया। इस मकान का सौदा 50 लाख रुपये में हुआ। उन्होंने 14 फरवरी 2023 से एक मार्च 2023 तक कुल 25 लाख रुपये इन मां-बेटे को दे दिए। आरोप है कि बार-बार कहने पर भी इसका बैनामा नहीं कराया।I
विज्ञापन

Iइस पर कोठारी ने पड़ताल की तो पता चला कि यह मकान अक्तूबर 2023 में किसी शालू गुप्ता नाम की महिला को बेच दिया गया है। कोठारी ने इन मां-बेटे से अपनी रकम मांगी तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed