फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Evm tampering case next hearing on 10 april

उत्तराखंड: EVM से छेड़छाड़ मामले में अब दस अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Tue, 20 Mar 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 20 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
 Evm tampering case next hearing on 10 april
nainital high court - फोटो : google

विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी मामले पर उच्च न्यायालय में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। मंगलवार को उच्च न्यायालय में याचिकाकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र दाखिल कर लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत जल्द सुनवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


इस कानून के तहत छह माह में मामलों को निस्तारित करना होता है। न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत बीजेपी के अन्य विधायकों के खिलाफ उच्च न्यायालय में कांग्रेसी के पार्टी प्रत्याशियों ने लगभग आठ याचिकाएं दाखिल की थीं।
विज्ञापन


याचिका में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर चुनाव निरस्त करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया था कि ईवीएम सूची से अलग कई स्थानों पर अन्य मशीनों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में जीतने वाले कुछ प्रत्याशियों ने नतीजे घोषित होने से पहले ही अपने फेसबुक पेज पर चुनाव परिणाम जारी कर दिए थे। विकासनगर में हजारों मतदाता दूसरी विधानसभा क्षेत्र के हैं। एक भाजपा प्रत्याशी भी दो विधानसभा क्षेत्रों का मतदाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed