Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Entrepreneurs and government institutions should help in heritage conservation

Dehradun News: विरासत संरक्षण के लिए उद्यमी सरकारी संस्थान करें सहायता

Tue, 18 Nov 2025 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs and government institutions should help in heritage conservation
-रीच संस्था के प्रतिनिधियों से बातचीत में राज्यपाल ने कही बात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। विरासत संरक्षण के लिए उद्यमी और सरकारी संस्थान वित्तीय मदद कर सकते हैं। राजभवन में मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रीच संस्था के पदाधिकारियों से भेंट के दौरान ये बात कही।

रीच संस्था के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1995 से निरंतर विरासत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव अपने 30 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी कर चुका है। विरासत में देश-प्रदेश के साथ ही विदेशों से भी कलाकारों, उद्यमियों और दर्शकों की सक्रिय भागीदारी रहती है। राज्यपाल ने कहा कि विरासत जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, हमारी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। इस तरह के महोत्सव को संजोना, संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 30 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी बड़े सांस्कृतिक आयोजन के लिए वित्तीय सुदृढ़ता अनिवार्य होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सीएसआर, विभिन्न उद्यमियों और सरकारी संस्थानों से सहयोग की संभावनाओं का विस्तार किया जाए। इस अवसर पर संस्था के महासचिव आरके सिंह, हेमन्त अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed