फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Energy Corporation checking campaign, Home food cooked with stolen electricity, cases filed

चोरी की बिजली से पक रहा घर का खाना: पकड़ में आए 50 मामलों में मुकदमा, निगम चला रहा अभियान हो जाएं सावधान

Fri, 22 Jul 2022 04:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Jul 2022 04:30 PM IST
सार

ऊर्जा निगम द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए  चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर के बजाय हीटर के इस्तेमाल का मामला सामने आया। 

विज्ञापन
Energy Corporation checking campaign, Home food cooked with stolen electricity, cases filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा निगम के चेकिंग अभियान में पता चला है कि कई क्षेत्रों में लोग गैस सिलिंडर के बजाय बड़ी क्षमता के हीटरों पर बिजली चोरी कर घर का खाना पका रहे हैं। एक हफ्ते चले अभियान के दौरान 50 से अधिक ऐसे मामले पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग थाना और कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 

विज्ञापन


रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की ओर से पिछले कई दिनों से बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। अधीक्षण अभियंता मुनीष चंद्रा की ओर से एसडीओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। एसडीओ मोहम्मद उस्मान को पुहाना क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एसडीओ पंकज गौतम को मंगलौर और एसडीओ वीरेंद्र बिष्ट को रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में तीनों टीमों की ओर से करीब 250 घरों की चेकिंग की गई है। इनमें से 63 लोगों के घरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 50 से अधिक बिजली चोरी के मामलों में ऐसे लोग शामिल हैं, जो घर का खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, बल्कि कटिया डालकर चोरी की बिजली से उच्च क्षमता वाले हीटरों पर खाना बना रहे थे। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कटिया डालकर चोरी की बिजली से चलाए जा रहे हीटर

बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान यह पाया गया है कि बड़ी संख्या में लोग खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर के बजाय हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कटिया डालकर चोरी की बिजली से हीटर चलाए जा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद अभियान तेज किया जाएगा। -मुनीष चंद्रा, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम

 ये भी पढ़ें...CBSE Board 10th 12th Result Live : देहरादून का 12वीं परीक्षा परिणाम रहा 85.39 प्रतिशत, 10वीं के नतीजे भी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed