फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encounter between police and miscreants, One policeman seriously injured in Haridwar

Haridwar: पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल, हमलावर अपने साथियों को छुड़ाने में रहे कामयाब

Thu, 26 May 2022 11:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 May 2022 11:39 AM IST
सार

चेतक सवार पुलिसकर्मी प्रितपाल और विजयपाल गश्त पर थे। जे क्लस्टर में उन्होंने एक कार के पास दो संदिग्ध युवकों को खड़ा देखा तो सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिसकर्मी इससे पहले उन्हें कोतवाली ले जा पाते तभी पास में ही मौजूद उनके दो साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants, One policeman seriously injured in Haridwar
uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रानीपुर थाने के शिवालिक नगर में बुधवार रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे।  पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चेतक सवार पुलिसकर्मी प्रितपाल और विजयपाल गश्त पर थे। जे क्लस्टर में उन्होंने एक कार के पास दो संदिग्ध युवकों को खड़ा देखा तो सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिसकर्मी इससे पहले उन्हें कोतवाली ले जा पाते तभी पास में ही मौजूद उनके दो साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


प्रितपाल की आंख पर गंभीर चोट आई जबकि दूसरे पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। पुलिसकर्मियों के घायल होने पर चारों आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आला अफसर मौके पर पहुंच गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttakhand News: दिनदहाड़े युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, परिवार का इकलौता चिराग था विशाल

आंख पर गंभीर चोट लगने की वजह से पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इधर बदमाशों की तलाश में चेकिंग की गई, तो वह ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी दिखाई दिए लेकिन दारोगा नवीन पुरोहित ने जब उन्हें पकड़ना गए  तो बदमाशों ने उन पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed