फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encounter between Haridwar Police and absconding Murder accused inspector and criminal shot

Haridwar Encounter: हत्या के मामले में फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, दरोगा और बदमाश को लगी गोली

Wed, 21 Feb 2024 11:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:43 PM IST
सार

Haridwar News: दिसंबर माह में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में ई रिक्शा चालक राजेश के छह वर्षीय बेटे अजीत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

विज्ञापन
Encounter between Haridwar Police and absconding Murder accused inspector and criminal shot
एनकाउंटर के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिसंबर में हुई छह साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पहले बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिससे सीआईयू के दरोगा को गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गोली लगने से घायल दरोगा का भी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिसंबर में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झुग्गी बस्ती चमगादड़ टापू में पेशे से ई रिक्शा चालक राजेश के छह वर्षीय बेटे अजीत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घर से मोमबत्ती लेने पहुंचे मासूम का शव एक झुग्गी में मिला था, जिसके गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था। उसके शरीर के कई अंगों को चूहों ने नोंच खाया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: टिहरी में बड़ा हादसा, उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार यमुना नदी में गिरी, छह लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

Encounter between Haridwar Police and absconding Murder accused inspector and criminal shot

तभी से टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। बुधवार की रात सूचना मिली कि चमगादड़ टापू के पास बच्चे की हत्या करने वाला आरोपी घूम रहा है। इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

तब आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। जिससे दरोगा पवन डिमरी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश प्रदीप उर्फ दीपक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed