फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees start fast at GMVN headquarters

मांगों को लेकर जीएमवीएन मुख्यालय पर कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक धरना

Tue, 14 Sep 2021 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Employees start fast at GMVN headquarters
मांगों को लेकर राजपुर रोड गढ़वाल मंडल विकास निगम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कुमाऊं एव? - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। वर्षों से जीएमवीएन और केएमवीएन में कार्य कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण और घाटे में चल रहे निगमों को 50-50 करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने जीएमवीएन मुख्यालय पर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। क्रमिक अनशन 18 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ के महासचिव आशीष उनियाल ने कहा कि जीएमवीएम और केएमवीएम पर्यटन क्षेत्र की प्रमुख संस्था है। पर्यटन को देश-विदेश में प्रचारित करने के लिए दोनों निगम लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी निगमों की उपेक्षा की जा रही है। निगम में कई कर्मचारी 15 से 20 साल से कार्य कर रहे हैं। लगातार मांग के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। नियमितीकरण की फाइल कई वर्षों से शासन में अटकी हुई है। कोरोना में दोनों निगमों को काफी घाटा हुआ है। निगमों के पास कर्मचारियों के वेतन आदि भत्तों के लिए पैसा नहीं है। कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं कि निगमों को घाटे से उभारने के लिए दोनों निगमों को 50-50 करोड़ की राशि दी जाए, इसे भी अनसुना किया जा रहा है। अध्यक्ष कर्मचारी संगठन जीएमवीएन राजेश रमोला का आरोप है कि सरकार जानबूझ कर निगमों की उपेक्षा कर रही है। निगमों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। कहा कि 18 सितंबर तक क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अनशन में नरेश ममगाईं, दिनेश सिंह रावत, सुरजीत, गिरीश चंद्र जोशी, वरुण पोखरियाल, सुनील नेगी, नरेंद्र कंडारी, राजेंद्र, विक्रम सिंह, चंद्र बल्लभ, प्रवेश राजेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed