फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   employees again ready for movement.

छह महीने बाद फिर भड़कने लगी आंदोलन की आग

Tue, 07 Apr 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Apr 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
employees again ready for movement.

छह महीने के बाद आश्वासन की ‘घुट्टी’ का असर खत्म होते ही विभिन्न विभागों के 50 संवर्गों के कर्मचारी फिर अशांत होने लगे हैं। मुख्य सचिव की बैठक में कर्मचारियों को वेतन विसंगति के निराकरण का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वित्तीय वर्ष निपटने के बाद भी वेतन विसंगति की फाइल के धूल खाते रहने पर कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने फिर आंदोलन की धमकी दी है।

विज्ञापन


कर्मचारी संवर्गों में भड़का आक्रोश
राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद की बैठक में कर्मचारियों ने शासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। यह भी कहा कि अब श्रमिक अशांति भड़कने वाली है। अगर फौरन कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो फिर आंदोलन का बिगुल बजेगा।
विज्ञापन


कहा कर्मचारियों के साथ छल किया जा रहा है। वेतन विसंगति का निराकरण न होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

अफसरों के खिलाफ उगला जहर
बैठक में कर्मचारियों ने शासन में बैठे अफसरों के खिलाफ खूब जहर उगला। उनका कहना था कि बिगड़ी व्यवस्था का यह चरम है कि अफसरशाही मुख्यमंत्री तक की बात नहीं सुन रही है। 50 संवर्गों के प्रकरणों पर सुनवाई की गई थी, जिन पर लिये गये निर्णयों को शासन स्तर पर दबाया जा रहा है, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार कर्मचारियों के संवर्ग के संबंध में श्वेत पत्र जारी करे। इस मौके पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह, प्रदीप कोहली, अरुण पांडेय, शक्ति भट्ट, दिनेश जोशी, इंद्र मोहन कोठारी, ओमवीर सिंह, पीएल बडौनी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed