{"_id":"f78701dae3c7666828e17ae4060c8abf","slug":"employee-strike-will-continue-in-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने राज्य कर्मचारी, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने राज्य कर्मचारी, हड़ताल जारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Nov 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में मिनिस्टीरियल कर्मियों की तर्ज पर ग्रेड पे की मांग पर अमल न होने से नाराज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े दो लाख कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
हड़ताल खत्म करने पर सहमति नहीं
कर्मचारियों की बैठक में हड़ताल खत्म करने पर सहमति नहीं बनी। शनिवार को परेड ग्राउंड में हुई बैठक में कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि जब तक ग्रेड पे के उच्चीकरण का जीओ जारी नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी।
कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास
उद्यान विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष उमेश थपलियाल ने कहा कि शासन से 22 नवंबर तक जीओ आने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन 21 नवंबर से पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लग रही है।
विज्ञापन
कहा कि कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। मांग की कि सरकार हड़ताल के दौरान ही जीओ जारी करे। बैठक में प्रांतीय महामंत्री प्रदीप कोहली, ओमवीर सिंह, अरुण पांडे, बीडी जोशी, राधेश्याम पैन्यूली, वीरेंद्र सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन