फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity water rate hikes.

बिजली, पानी और मौज-मस्ती होगी महंगी

Tue, 31 Mar 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Mar 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
electricity water rate hikes.

नए वित्तीय वर्ष में बिजली और पानी के दाम तो बढ़ेंगे ही मौज-मस्ती और मनोरंजन भी महंगा हो जाएगा। पहली अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी साफ कर दिया है कि घरों तक पानी पहुंचाने में संसाधन लगते हैं, ऐसे में दरों में बढ़ोतरी करना मजबूरी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोहनी रोड पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार से मदद न मिलने के कारण राज्य सरकार को फिर से सिस्टम तैयार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि उत्तराखंड में लोगों को हर प्रदेश से सस्ती बिजली दी जा रही थी। अब नियामक आयोग नई विद्युत दरें तय करेगा।

दोगुनी हो सकती शराब की कीमत

नए वित्तीय वर्ष से देशी और विदेशी शराब महंगी हो जाएगी। इस बार आबकारी विभाग का टैक्स वसूली का लक्ष्य दोगुना कर दिया गया है। पिछले साल सरकार ने विभाग को 1400 करोड़ का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार यह लक्ष्य 1800 करोड़ है। साथ ही अवैध बार चलाने वालों से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

मनोरंजन कर भी 10 फीसदी बढ़ेगा

मौज-मस्ती और मनोरंजन भी लोगों को महंगा पड़ेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, मेला आदि पर 10 फीसदी मनोरंजन कर बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही केबल चलाने वालों पर भी बढ़ा हुआ कर लागू होगा। मनोरंजन कर प्रभारी मोहन सिंह बर्नियों ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में बढ़ा हुआ कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed