फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity problem up and uttarakhand

यूपी ने 'चोरी' की उत्तराखंड की बिजली

Sat, 27 Sep 2014 01:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Sep 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
electricity problem up and uttarakhand

उत्तराखंड में किल्लत दूर करने के लिए खरीदी गई अतिरिक्त बिजली यूपी की ओवर पुलिंग की भेंट चढ़ गई। मजबूरन ऊर्जा निगम को शहर से लेकर गांवों तक में घंटों कटौती करनी पड़ी।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों में भी हुई घंटों कटौती से उत्पादन प्रभावित हुआ। राज्य के बिजली घरों, केंद्रीय सेक्टर और अन्य स्रोतों से शुक्रवार को कुल तीन करोड़ 56 लाख 60 हजार यूनिट बिजली मिली।
विज्ञापन


इसमें जल विद्युत गृहों से उत्पादन एक करोड़ पचास लाख यूनिट रहा, जबकि डिमांड तीन करोड़ 70 लाख 80 हजार यूनिट थी।

किल्लत देखते हुए ऊर्जा निगम ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से शुक्रवार के लिए 50 लाख यूनिट बिजली खरीदी थी।

50 लाख यूनिट बिजली खरीदी

electricity problem up and uttarakhand

लेकिन उत्तर प्रदेश के अधिक बिजली खींच लेने के चलते यहां आने वाले तारों में ओवरलोड हो गया। इस कारण खरीदी गई 50 लाख यूनिट बिजली उत्तराखंड नहीं पहुंच सकी।

संकट गहराने पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के छोटे शहरों में ढाई घंटे, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की और हल्द्वानी शहर में डेढ़ घंटे कटौती की गई।

नान कांटिन्यूअस इंडस्ट्री कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल, सिडकुल पंतनगर, सिडकुल हरिद्वार में भी साढ़े तीन घंटे की बिजली कटौती हुई। ऊर्जा निगम प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि तार ओवरलोड होने और उपलब्धता की तुलना में मांग अधिक होने से बिजली कटौती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed