फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity problem by river in uttarakhand

सूखती नदियों ने घटाया उत्तराखंड का करंट

Sat, 31 May 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 May 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
electricity problem by river in uttarakhand

भीषण गर्मी में नदियों के गिरते जल स्तर ने राज्य में बिजली की किल्लत बढ़ा दी है। पर्याप्त पानी न मिलने से राज्य की विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन तेजी से गिरा है।

विज्ञापन


हालात यहां तक है कि राज्य के बिजली घरों से मांग से करीब तीन गुना कम उत्पादन हो पा रहा है। अंतर पूरा करने के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन (ऊर्जा निगम) को दूसरे राज्यों और सेंट्रल ग्रिड से रोजाना लाखों रुपए की बिजली खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस बार पहाड़ों पर जमी बर्फ कम पिघलने से नदियों का जल स्तर घट गया है। ऐसे में राज्य के जल विद्युत गृह पर्याप्त उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं।

जून तक दुरुस्त होने की उम्मीद

electricity problem by river in uttarakhand

उत्तराखंड जल विद्युत निगम के जल विद्युत गृह मनेरी भाली-द्वितीय में मरम्मत के चलते फिलहाल पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। ऊर्जा निगम प्रवक्ता मधुसूदन के मुताबिक, परियोजना दस जून तक दुरुस्त होने की उम्मीद है।

आज कल उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) राज्य के विद्युत गृहों से रोजाना औसतन 13 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली ऊर्जा निगम को दे रहा है।

प्रवक्ता के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्य जल विद्युत गृहों से 13.77 मिलियन यूनिट उत्पादन हुआ, जबकि शुक्रवार को मांग 37.69 एमयू रही। अंतर पूरा करने के लिए विभिन्न स्रोतों से खरीदारी के बाद कुल 37 एमयू बिजली जुटाई गई।

मई में खरीदी गई बिजली

electricity problem by river in uttarakhand

स्रोत--------------------मात्रा (एमयू)
यूजेवीएनएल---------------344
विष्णुप्रयाग परियोजना-------15
केंद्रीय सेक्टर---------------382
सेंटर एक्सचेंज---------------77
टेंडर-------------------------148

राहत फिर भी नहीं
मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी ने बिजली खपत में तेजी से इजाफा किया है, जिससे मांग और बढ़ गई है। अतिरिक्त बिजली खरीद के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी में लोकल फाल्ट और मरम्मत के नाम पर अघोषित कटौती से जूझना पड़ रहा है। आए दिन लोग बिजली के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed