फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election 2024 Party flag removed from house of BJP workers approached CEO with complaint election Commission

Uttarakhand: भाजपाइयों के घर से हटाया पार्टी का झंडा, शिकायत लेकर सीईओ के पास पहुंचे नाराज कार्यकर्ता

Mon, 01 Apr 2024 04:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:07 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं के घर से पार्टी का झंडा उतरवाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने नारजागी जताई। 

विज्ञापन
Election 2024 Party flag removed from house of BJP workers approached CEO with complaint election Commission
सीईओ के पास पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने चुनाव आयोग के कतिपय अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं के घरों से झंडे, नाम पट्टिका और स्टीकर जबरन हटाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने इसको लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की और सोमवार को सचिवालय स्थित मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के कार्यालय में दस्तक दी।

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आचार संहिता की आड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन करार दिया और शिकायतीपत्र सौंपा। कोठारी ने कहा, अनेक स्थानों पर आयोग की टीम आचार संहिता का हवाला देकर आवश्यक अनुमति के बावजूद पार्टी के औपचारिक प्रचार को बाधित कर रही है।

विज्ञापन
साथ ही पार्टी के सामान्य समर्थकों को भी उनकी राजनीतिक अभिव्यक्ति के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। अधिकारियों ने पार्टी के सदस्यों और पदाधिकारियों के घरों से नेम प्लेट व पार्टी ध्वज, स्टीकर आदि जबरन उतार लिए हैं। कहा, कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जबकि कोई भी राजनीतिक दल का सदस्य या समर्थक अपने घर पर अपनी नेम प्लेट व झंडा लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक उतारेगी भाजपा, मोदी-शाह भरेंगे जोश


पार्टी की एलईडी वैन को भी आयोग के कर्मचारियों ने जगह-जगह रोका व परेशान किया, जबकि आरटीओ व चुनाव आयोग से सभी प्रकार की अनुमति प्राप्त की जा चुकी है। कहा, चुनाव आयोग द्वारा सभी जिलाधिकारियों या आयोग के अधिकारियों को अधिकृत रूप में सूचित किया जा चुका है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, संयोजक कानून मामले संजय कुमार गुप्ता व रमेश चौहान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed