पश्चिमी अफ्रीका से उत्तराखंड पहुंचा इबोला!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इबोला को लेकर उत्तराखंड राज्य में फिर अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ को टीम बनाकर पश्चिमी अफ्रीका से लौट रहे लोगों पर नजर रखने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग कर रहा लोगों की निगरानी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट किया है कि देहरादून में पांच, नैनीताल में दो, अल्मोड़ा, चंपावत और पौड़ी में एक-एक व्यक्ति पश्चिमी अफ्रीका के नाइजीरिया, लाइबेरिया और सीएरा लिओन से लौटकर आए हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जीसी जोशी ने बताया कि सभी जिलों के सीएमओ को टीम बनाकर वहां से लौटे लोगों के घर की निगरानी करने के साथ ही संपर्क कर काउंसलिंग करने को कहा गया है।
पहले भी जारी किया था अलर्ट
उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व पश्चिमी अफ्रीका से हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया था। वह युवक काफी दिनों तक घर नहीं आया था।
टीम ने मोबाइल पर बात कर काउंसलिंग की थी। घर लौटने के बाद टीम की युवक से मुलाकात भी हुई थी। युवक की रिपोर्ट में इबोला जैसे कोई लक्षण नहीं मिले थे।
डेंगू के 73 केस रिपोर्ट
राज्य में डेंगू के 73 केस प्रकाश में आए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जीसी जोशी ने बताया कि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन और देहरादून में 67 डेंगू के मामले प्रकाश में आए हैं।