फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight snakes were caught and released into the forest.

Dehradun News: आठ सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा

Mon, 22 Dec 2025 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Eight snakes were caught and released into the forest.
विकासनगर। वन विभाग की टीम ने बादामावाला स्थित एक मकान से चैकर्ड कीलबेक प्रजाति के सात सांपों को रेस्क्यू किया। इसके अलावा डाकपत्थर के यमुना खादर से एक कोबरा को पकड़ा गया। सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया है। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को सोमवार दोपहर बादामावाला स्थित एक मकान में कई सांप दिखाई देने की सूचना मिली थी। विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आधा घंटा के प्रयासों के बाद सभी को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि सातों सांप चैकर्ड कीलबेक प्रजाति के हैं जो घरों में आसानी से मिल जाते हैं। इससे पहले उन्होंने डाकपत्थर के यमुना खादर से एक कोबरा को रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी सांपों को आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed