फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eid ul azha dehradun.

ईद पर अफगानी नस्ल के दुंबों पर कुरबानी

Sun, 05 Oct 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Oct 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
eid ul azha dehradun.

ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार सोमवार 6 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। शनिवार रात सऊदी अरब में ईदुल अजहा मनाए जाने से शहरियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

विज्ञापन


सोमवार को मनाई जाएगी ईद
इसे दूर करने के लिए शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासिमी और मुफ्ती-ए-शहर मौलाना सलीम अहमद कासिमी ने 6 अक्तूबर को ही ईदुल अजहा का त्योहार मनाए जाने का ऐलान किया।
विज्ञापन


मुफ्ती-ए-शहर मौलाना सलीम अहमद कासिमी ने बताया कि शनिवार को सऊदी में ईदुल अजहा मनाए जाने से लोग मुगालते में न रहें। देहरादून में ईदुल अजहा का त्योहार 6 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमूमन सऊदी में ईद-बकरीद होने के अगले दिन यहां त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। सऊदी में बकरीद मनाए जाने से शहर में देर रात तक अफवाहों का दौर चलता रहा। लोग एक-दूसरे को फोन करके बकरीद के संबंध में जानकारी लेते रहे।

हजरत इब्राहीम अलैहस्सलाम की सुन्नत अदा करने के लिए शहर में तैयारी जोरों पर है। बकरा बाजारों पर शबाब है। कुछ लोगों ने कुरबानी के लिए बकरे साल भर पहले ही पाल लिए थे, कुछ लोग अब बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

दिल्ली से खरीदकर लाए दुंबे

बकरों के साथ शहर में दुंबों पर भी कुरबानी होगी। शहर में दो अफगानी नस्ल के दुंबे दिल्ली से खरीदकर लाए गए हैं।मुसलिम कॉलोनी के हाजी सब्दर और इनामुल्लाह बिल्डिंग के रहने वाले दिलशाद कुरबानी के लिए दिल्ली से अफगानी नस्ल का दुंबा खरीद कर लाए हैं।

हाजी सब्दर ने बताया कि दुंबा के अलावा बकरों पर भी कुरबानी की जाएगी। बकरों को घरों में पाला था। दिल्ली के बकरा बाजार में दुंबों की कीमत 70 हजार से लेकर पांच लाख रुपए तक है।


शहर में इनामुल्लाह बिल्डिंग, कारगी समेत अन्य क्षेत्रों में व्यापारी बकरों की खरीद-फरोख्त चल रही है। शनिवार को बकरों की कीमत की रेंज आठ हजार से 30 हजार के बीच रही। सहारनपुर से आए व्यापारी अमजद अली ने बताया कि रविवार को चांद रात है। बकरों की कीमत और मिल सकती है।

ईदुल अजहा की नमाज का वक्त
चकराता ईदगाह- सुबह 9.30 बजे
माजरा ईदगाह- सुबह 9 बजे
रजा जामा मसजिद, लोहियानगर- सुबह 9 बजे
आजाद पार्क मसजिजद- सुबह 8.30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed