फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद-उल-अजहा 2019: बकरा मंडी में महफिल ‘लूट’ रहे अल्ला रक्खा, मुहम्मदिया और सुल्तान, कीमत 25 लाख तक

Thu, 08 Aug 2019 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Aug 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
eid-ul-azha 2019 these goats become center of attraction

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए देहरादून स्थित आईएसबीटी के पास बकरा मंडी सज चुकी है। मंडी में तरह तरह के बकरे हैं, लेकिन महफिल तो अल्ला रक्खा, मुहम्मदिया और सुल्तान ही लूट रहे हैं। मंडी में न केवल उत्तराखंड बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग बकरे बेचने के लिए पहुंचे हैं। मंगलवार को भी मंडी में काफी रौनक रही और बड़ी संख्या में लोगों ने बकरे खरीदे। 



eid-ul-azha 2019 these goats become center of attraction
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून निवासी निजामुद्दीन का अल्ला रक्खा ‘बकरा’ मंडी की शान बना हुआ है। इसकी कीमत 25 लाख है। मंडी पहुंचे लोग अल्ला रक्खा को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। निजामुद्दीन का दावा है कि बकरे के पेट पर उर्दू में अल्लाह का नाम लिखा हुआ है। बकरे के बालों की बनावट अल्लाह के नाम जैसी है। निजामुद्दीन ने बताया कि बकरे को खाने पर रोजाना 800 से 900 रुपये का खर्च आता है। हालांकि देर शाम तक इस बकरे को खरीदार नहीं मिल पाया था।
 

eid-ul-azha 2019 these goats become center of attraction
- फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर की बेहट तहसील के कादरपुर गांव निवासी खालिद का मुहम्मदिया बकरा भी कमतर नहीं है। खालिद ने इसके दाम पांच लाख रुपये रखे हैं। खालिद का दावा है कि बकरे के पेट पर मोहम्मद और गर्दन पर अल्लाह का नाम लिखा है। गांव में बकरे की बोली 1.5 लाख रुपये लग चुकी है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक कोई खरीदार नहीं मिला था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
eid-ul-azha 2019 these goats become center of attraction

बिजनौर से आए मान का बकरा सुल्तान आकर्षण का केंद्र रहा। मान ने सुल्तान की कीमत 1.5 लाख रुपये मांगी। सुल्तान के कई खरीदार आए। मान ने बताया कि उसकी बोली एक लाख रुपये तक लग चुकी है, लेकिन तोतापरी प्रजाति के इस बकरे को वह 1.5 लाख रुपये कम में नहीं बेचेंगे। 
 

विज्ञापन
eid-ul-azha 2019 these goats become center of attraction
- फोटो : अमर उजाला

बकरा मंडी में सहारनपुर से आए हाजी इरफान का बकरा भी अपने रौबीले अंदाज से लोगों को लुभाता रहा। बकरे को देखने वालों की भीड़ लगी रही। इरफान ने बकरे की कीमत पांच लाख रुपये रखी है। दून की बकरा मंडी में इस साल महंगाई कम नजर आ रही है। कारोबारियों का कहना है कि इस साल कांवड़ यात्रा के चलते पहाड़ से बकरे दूसरे राज्यों को नहीं भेजे जा सके हैं। इसलिए भी मंडी में गिरावट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed