बाल वैज्ञानिकों ने 'पहाड़' की समस्याओं पर तैयार किए शानदार मॉडल्स, शिक्षा मंत्री ने भी दी शाबाशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर से राज्य विज्ञान महोत्सव में जुटे बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स में पहाड़ की बुनियादी समस्याओं को फोकस किया। उन्होंने इन दिक्कतों को दूर करने के लिए विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर उनका समाधान देने की कोशिश की है। कक्षा 9 और 12वीं में पढ़ने वाले बाल वैज्ञानिकों में समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने के बाद तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों में उनका हुनर दिखा।
शिक्षा मंत्री ने बच्चों के हुनर देखकर उन्हें शाबाशी दी। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुए राज्य विज्ञान महोत्सव में चमोली जिला स्थित गोचर के आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से कक्षा 9 की छात्रा महिमा अपने मॉडल के साथ शामिल हो रही हैं।
उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थों को पहचान करने के लिए अनोखा फार्मूला तैयार किया है। मिर्च से लेकर हल्दी और अन्य कच्चे खाद्य पदार्थों की जांच उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडल के जरिये आसानी से की जा सकती है।
गैरसैंण के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा राखी शाह ने अपने वैज्ञानिक हुनर से बिना मिट्टी के पौधे उगाने की विधि इजाद की है। इसके लिए उन्होंने मिनरल और न्यूट्रेंस को पानी में मिलाकर मिट्टी के बगैर ही पौधे उगाने का फार्मूला तैयार किया है।
बागेश्वर जिले के राइंका गरुड के कक्षा 10 के छात्र मोहम्मद साहिल ने खाद्य सुरक्षा के लिए अनुसंधान के माध्यम से उपज को बढ़ाने के लिए नई किस्म की खाद का मॉडल बनाया है। उन्होंने अपने मॉडल में पशुपालन के पारंपरिक तरीके में बदलाव के साथ उसे बेहतर बनाने की बात कही है।
जीजीआईसी खुर्पाताल (नैनीताल ) की 11 की छात्रा उषा रावत ने अपने अनुसंधान से बायोमेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को डिस्पोज करने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को फेंकने की बजाए उसका मेंटीनेंस कर दोबारा से उपयोग में लाने का फार्मूला तैयार किए है। साथ ही लोगों से इसे अपनाने की अपील भी की है।
नैनीताल जिले के ही ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज की 9वीं की छात्रा फिरोज अंसारी ने ओद्यौगिक कूड़े के निस्तारण और जल संचय के लिए अनुसंधान कर बेहतर विज्ञान मॉडल तैयार किया है। उन्होंने लोगों से अमूल्य जल के संरक्षण में सहभागिता की अपील भी की है।
जीजीआईसी कोटद्वार की 12वीं की छात्रा पुष्पा चौहान ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए कम खर्च में सोलर ड्रायर बनाने का फार्मूला विज्ञान मॉडल के माध्यम से तैयार किया है।