{"_id":"aa12ce2ef774cfc13af25561d1ec2415","slug":"earthquake-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके ने बढ़ाई लोगों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके ने बढ़ाई लोगों की चिंता
अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 19 Jun 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तरकाशी में भूकंप के झटके लोगों को डराने लगे हैं। बुधवार देर रात उत्तरकाशी में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। हालांकि कम तीव्रता की वजह से इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
बुधवार रात 10.46 बजे जिले में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवारी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई है। इसका केंद्र बड़कोट क्षेत्र में था।
विज्ञापन
कोई नुकसान नहीं हुआ
कम तीव्रता वाले इस भूकंप से जमीन के भीतर 15 किमी गहराई तक हलचल दर्ज की गई है। हालांकि देर रात आया कम तीव्रता वाला यह भूकंप ज्यादा महसूस नहीं किया गया और इससे कोई नुकसान भी नहीं हुआ, लेकिन आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील बरसात के इस सीजन में भूकंप के झटके ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उत्तरकाशी जनपद भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन-4-5 में आता है।
विज्ञापन
भूकंप से हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान के भूकंप विशेषज्ञ डा. सुशील कुमार के मुताबिक भूकंप का केंद्र भूमि के भीतर 15 किलोमीटर पर स्थित था।
उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन-4 और 5 में आता है। मई माह की शुरुआत में भी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।