फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earthquake: रुद्रपुर में भूकंप के झटके लगते ही अपनी जान बचाने के लिए दौड़ी युवती, दो मंजिला छत से नीचे गिरी

Wed, 09 Nov 2022 05:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Nov 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Earthquake in Uttarakhand girl ran to save her life in Rudrapur fell down from a two-storey roof
भूकंप से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कुमाऊं के रुद्रपुर में मंगलवार देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटकों के दौरान जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ी एक युवती छत से नीेचे गिर गई। आनन-फानन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रह है। 



इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी अनीता मंगलवार रात अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर वह उठकर बाहर की ओर भागी। अनियंत्रित होकर दूसरी मंजिल की रेलिंग से अनीता नीचे आ गिरी। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार उसका ऑपरेशन किया जाएगा। निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ वसीम ने बताया कि युवती के काफी चोट लगी है और उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। उन्होंने कहा कि उसका उपचार जारी है। 

Earthquake in Uttarakhand girl ran to save her life in Rudrapur fell down from a two-storey roof
भूकंप से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

वहीं झूलाघाट पिथौरागढ़ में मंगलवार की रात आए भूकंप से नेपाल के डोटी जिले में मकान ध्वस्त होने से छह लोगों की मलबे मे दबकर मौत हो गई।

Earthquake in Uttarakhand girl ran to save her life in Rudrapur fell down from a two-storey roof
भूकंप से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

मिली जानकारी के अनुसार डोटी जिले के पूर्वी चौकी गांव पालिका वार्ड नं 3 गैरा गां मे मंगल की रात 2 बजकर 12 मिनट मे आएभूकंप में मकान गिरने से छह लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, वहीं 5 आदमी घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज डोटी और धनगडी में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Earthquake in Uttarakhand girl ran to save her life in Rudrapur fell down from a two-storey roof
भूकंप से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मकानों के गिरने की सूचना मिली है। भूकंप का केंद्र झूलाघाट से 210 किलोमीटर दूर डोटी जिले के खप्तड राष्ट्रीय निकुंज के आसपास बताया जा रहा है ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून पहुंची साइकिल यात्रा, दिया मिर्जा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने किया पद्मभूषण जोशी का स्वागत

 

विज्ञापन
Earthquake in Uttarakhand girl ran to save her life in Rudrapur fell down from a two-storey roof
भूकंप से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 बताई गई है। भूकंप से मरने वालों में प्रेम बोहरा उम्र 50 साल, भगवती बोहरा 40 वर्ष, सीता बोहरा 13 साल, हरक बोहरा 8 साल, धँसरि बोहरा 14 साल, तुलसी बोहरा शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed